सिंह राशी ऑगस्ट राशिफल २०२४: करियर में तरक्की मिलेगी; सुख सामंजस्य में वृद्धि होगी, दूर देश की यात्रा की संभावनाएं बन रही हैं, ये अंक होगा आपके लिए शुभ…
सिंह राशी ऑगस्ट राशिफल २०२४: यह महीना आपके लिए मध्य रूप से फलदायक रहने की संभावना है लेकिन इसी बीच कुछ बड़ी इच्छाओं की पूर्ति होने से आपको प्रसन्नता होगी और आप प्रसन्नचित होकर अपने कार्यों को अंजाम तक पहुंचाएंगे। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से उतार चढ़ाव की स्थिति में रहने वाली है इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी और अपने भोजन की आदतों पर भी ध्यान देना होगा क्योंकि उसी की वजह से आप बीमार हो सकते हैं।
आर्थिक रूप से यह महीना मध्यम रहने की संभावना दिखाई देती है क्योंकि आपकी आमदनी नियमित रूप से होती तो रहेगी लेकिन वह बहुत अधिक न होकर खर्चों के मुकाबले कमजोर पड़ सकती है जिससे आर्थिक तौर पर कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए महीने की शुरुआत से ही अपने खर्चों को नियंत्रण में रखने का प्रयास करते रहें। जहां तक आपके करियर का सवाल है तो उसमें कोई बड़ी समस्या दिखाई नहीं देती। नौकरी करने वाले जातकों को अपने काम में अच्छा बदलाव प्राप्त हो सकता है। आपको अत्यधिक भावेश में आकर किसी से कुछ बोलने से बचना चाहिए।
ऑगस्ट ग्रह गोचर राशिफल २०२४
यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको बहुत लाभ होगा। व्यापार करने वाले जातकों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारिक चुनौतियां व्यापार के रास्ते में बाधा बन सकती हैं और कुछ लेबर से संबंधित समस्याएं भी सामने आ सकती हैं। विद्यार्थियों को अपने शिक्षा में अनुकूल परिणामों की प्राप्ति हो सकती है और आपके प्रयास आपको अच्छी सफलता दिला सकते हैं।
प्रेम संबंधों के लिए यह महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है फिर भी आपके दिल में प्यार रहेगा जिससे आप अपने रिश्ते को संभाल पाएंगे। विवाहित जातकों को प्रेम के साथ-साथ कुछ पारिवारिक चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है जिन पर ध्यान देकर आप अपने रिश्ते को खूबसूरत बना सकते हैं। इस महीने आपके विदेश जाने की संभावनाएं बहुत प्रबल रहेंगी इसलिए आप यदि विदेश जाना चाहते हैं तो कठिन प्रयास करें आपको सफलता मिल सकती है।
सिंह राशी ऑगस्ट कार्यक्षेत्र राशिफल २०२४
करियर के दृष्टिकोण से यह महीना ठीक-ठाक रहने की संभावना दिखाई दे रही है। दशम भाव में महीने की शुरुआत में बृहस्पति और मंगल जैसे ग्रहों का प्रभाव रहेगा। इन ग्रहों के प्रभाव से आप अपने काम में परिपक्व रहेंगे। आप अपने अनुभव और अपनी ऊर्जा का पूरा लाभ उठाएंगे और अपने काम को बहुत सुंदर तरीके से अंजाम तक पहुंचाते रहेंगे। आपको दिए गए कार्य सही समय पर और सही व्यवस्थित ढंग से पूरे होंगे। आपकी परियोजनाओं की प्रगति उल्लेखनीय होगी जिससे आपको कार्यक्षेत्र में अच्छी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है।
आपके परिवार में वृद्धि भी की जा सकती है। आपके वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग आपको समय-समय पर मिलता रहेगा जिससे आपको कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने में और अधिक सफलता मिलेगी। दशम भाव के स्वामी शुक्र महाराज महीने की शुरुआत में प्रथम भाव में रहेंगे और 25 अगस्त को दूसरे भाव में चले जाएंगे जहां पर केतु महाराज विराजमान हैं। ऐसी स्थिति में स्वयं पर अति आत्मविश्वास ना रखें और सावधानी के साथ अपने काम को करें। ज्यादा किसी से अपनी निजी बातों को साझा करने से बचें। इससे आपको लाभ होगा।
ऑगस्ट कार्यक्षेत्र राशिफल २०२४
वैसे आपके सहकर्मी कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा सहयोग प्रदान करेंगे। छठे भाव के स्वामी शनि महाराज के सप्तम भाव में वक्री अवस्था में आने से आप अपने कार्यक्षेत्र में बहुत मेहनत करेंगे और आप उसे सर्वस्व देकर बेहतर से बेहतर बनाना चाहेंगे जिससे आपकी लोकप्रियता भी बढ़ेगी और आपकी कर्मठता देखकर लोग आपसे प्रेरित होंगे। व्यापार करते हैं तो उसमें भी संभावना है शुक्र और बुध जैसे ग्रहों की दृष्टि सप्तम भाव पर महीने की शुरुआत में रहेगी जिससे व्यापार में अनुकूल परिस्थितियों का निर्माण होगा।
वक्री शनि महाराज सप्तम भाव में पूरे महीने विराजमान रहने वाले हैं जिससे व्यापार में कुछ व्यवहारिक चुनौतियां सकती हैं। आपको लेबर से संबंधित कुछ समस्याएं हो सकती हैं। आप के अधीन काम करने वाले लोगों से किसी बात को लेकर असहमति हो सकती है जिसका असर काम पर पड़ सकता है। व्यवसायिक साझेदार से भी उल्टा सीधा कुछ बोलने से बचें। इन समस्याओं को दूर होने में कुछ समय लग जाएगा तब तक महीने का उत्तरार्ध आ जाएगा। धीरे-धीरे आप अपनी चुनौतियों से आगे बढ़कर अपने व्यापार में उल्लेखनीय प्रगति की राह पर अग्रसर होंगे।
सिंह राशी ऑगस्ट आर्थिक राशिफल २०२४
यदि आपकी आर्थिक स्थिति को देखा जाए तो महीने की शुरुआत आपके लिए कुछ कमजोर रहने की संभावना दिखाई दे रही है द्वादश भाव में सूर्य महाराज की उपस्थिति होने से खर्चों की अधिकता रहेगी और इधर अष्टम भाव में राहु महाराज भी विराजमान रहने वाले हैं जिससे खर्च बदस्तूर जारी रहेंगे और आपको बहुत ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी। क्योंकि इन खर्चों का प्रभाव आपकी आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक रूप से पड़ सकता है। आपको अपनी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को रोकना पड़ सकता है क्योंकि धन की कमी महसूस हो सकती है।
हालांकि आप अपने संचित धन को भी अपने ऊपर खर्च करने की कोशिश करेंगे जो कि एक अच्छी स्थिति नहीं है। कोशिश करें कि बहुत ही महत्वपूर्ण खर्चों को करें बाकी खर्चों में कटौती करने का प्रयास करें। हालांकि 26 अगस्त मंगल आपके एकादश भाव में आ जाएंगे तब आपको इन समस्याओं में कुछ कमी महसूस होगी क्योंकि तब मंगल महाराज की कृपा से आपकी आमदनी में निरंतर प्रगति होने लगेगी। आपको अच्छी आमदनी के योग बनेंगे जो आपकी सभी चुनौतियों से आपको बचा लेंगे। भाग्य का साथ मिलने से योजनाओं में भी सफलता मिलेगी और आपके पास आर्थिक रूप से धन प्राप्ति के रास्ते खुलने लगेंगे। आप धन संचित करने में भी सफल हो पाएंगे। इस महीने कोई बड़ी प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं।
सिंह राशी ऑगस्ट स्वास्थ्य राशिफल २०२४
यह महीना स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ कमजोर रहने की संभावना दिखाई दे रही है सर्वप्रथम तो आपकी राशि स्वामी सूर्य महाराज महीने की शुरुआत में ही द्वादश भाव में विराजमान रहेंगे और वक्री शनि महाराज की दृष्टि आपके प्रथम भाव पर रहेगी जिससे स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। आपको नेत्र पीड़ा हो सकती है, आंखों से संबंधित समस्याएं, विशेष रूप से ध्यान देने वाली होगी। इसके अतिरिक्त पेट में गर्मी होने के कारण भी आपको कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
16 अगस्त से सूर्य देव की आपकी ही राशि में प्रवेश कर जाने से इन समस्याओं में कमी आएगी और आप अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त कर पाएंगे। पूरे महीने राहु महाराज अष्टम भाव में और केतु महाराज द्वितीय भाव में विराजमान रहेंगे इसलिए अपने भोजन पर विशेष रूप से ध्यान दें क्योंकि बासी भोजन के कारण आप बीमारी का शिकार हो सकते हैं। सावधानी रखने से आप इन समस्याओं से बच सकते हैं।
सिंह राशी ऑगस्ट प्रेम व वैवाहिक राशिफल २०२४
यदि आपका प्रेम जीवन की बात की जाए तो पंचम भाव के स्वामी देवगुरु बृहस्पति महाराज पूरे महीने दशम भाव में विराजमान रहने वाले हैं जिससे प्रेम संबंधों में कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा। महीने की शुरुआत में बुध और शुक्र जैसे ग्रह आपके प्रथम भाव में रहकर आपको बहुत ज्यादा रूमानियत से भरा बनाएंगे। आपके दिल में प्यार होगा इसलिए आप अपने उस प्यार को अपने प्रियतम को जाहिर करना चाहेंगे लेकिन मंगल महाराज की दृष्टि भी महीने की शुरुआत में आपके पंचम भाव पर रहेगी जिससे कई बार प्यार दिखाने के चक्कर में आपकी उनसे कहा सुनी भी हो सकती है और वह कुछ समय के लिए आपसे नाराज भी हो सकते हैं।
ऐसे में प्यार भरी बातों से ही उन्हें मनाया जा सकता है। उन्हें समझाएं और उनकी स्थिति को भी समझें। इससे धीरे-धीरे चीजों में सुधार होगा और आप अपने प्रियतम के और निकट आ जाएंगे। इससे आपके रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। 26 अगस्त से मंगल एकादश भाव में आकर सीधी सप्तम दृष्टि आपके पंचम भाव पर डालेंगे इसलिए आपको हर चुनौती के लिए तैयार रहना होगा और अपने प्रियतम से लड़ाई झगड़ा ना हो इसका ध्यान रखना होगा। ऐसा करके ही आप अपने रिश्ते को भली प्रकार संभाल पाएंगे।
सर्व राशी ऑगस्ट राशिफल २०२४
विस्तार से पढने के लिए निचे अपनी राशी पर क्लिक करे
ऑगस्ट प्रेम व वैवाहिक राशिफल २०२४
अविवाहित जातकों की बात करें तो महीने की शुरुआत में बुध और शुक्र ग्रहों का प्रभाव आपके सप्तम भाव पर पड़ेगा जिससे आपके रिश्ते में रूमानियत और प्रेम का भावना बनी रहेगी। वक्री शनि महाराज सप्तम भाव में रहेंगे जिससे आपके जीवन साथी अपने उसूलों के पक्के होंगे। अपनी बातों को मजबूती के साथ कहना पसंद करेंगे और उन पर अमल भी करेंगे। अनुशासित होकर आप अपने वैवाहिक जीवन को भली प्रकार संभाल सकते हैं लेकिन अपने जीवनसाथी से कुछ भी कड़वा कहने से बचें। राहु महाराज आपके अष्टम भाव में पूरे महीने रहने वाले हैं जिससे आपको अपने ससुराल पक्ष के लोगों से मिलने-जुलने का मौका मिलेगा।
कुछ खास बातों पर उनसे चर्चा भी हो सकती है। महीने की शुरुआत में मंगल का प्रभाव आपके प्रथम भाव पर भी रहेगा इसलिए जल्दबाजी में आकर कोई काम करने और कहने से बचें। 16 अगस्त सूर्य महाराज आपकी ही राशि में प्रवेश कर जाएंगे और तब सूर्य और शनि का समसप्तक योग बनेगा। यह समय कुछ समस्याओं को जन्म दे सकता है इसलिए आपको सावधानी रखनी होगी। हालांकि आपकी आपसी समझदारी और आपसी प्रेम आपके रिश्ते को हर समस्या से बचा कर रखेगा।
सिंह राशी ऑगस्ट पारिवारिक राशिफल २०२४
यह महीना पारिवारिक तौर पर मिला-जुला असर देने वाला रहेगा। इस पूरे महीने आपके दूसरे भाव में केतु महाराज विराजमान रहेंगे। केतु महाराज का दूसरे भाव में विराजमान होना आपको ऐसी-ऐसी बातें कर सकता है जिसके दो अर्थ निकलते हो और सामने वाले आपकी बात का गलत अर्थ निकाल सकते हैं। यानी कि आपकी बातों को तोड़ मरोड़ कर महसूस किया जा सकता है जिससे घर का माहौल बिगड़ सकता है।
दूसरे भाव के स्वामी बुध महाराज शुक्र देव के साथ महीने की शुरुआत में आपके प्रथम भाव में रहेंगे जिससे परिवार और कुटुंब के लोगों का आपको साथ मिलेगा और उनसे आपका प्रेम बढ़ेगा। लेकिन 22 अगस्त से बुध महाराज वक्री अवस्था में होकर द्वादश भाव में चले जाएंगे जिससे कुटुंब में खर्चों के योग बनेंगे और परिवार में कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं। 25 अगस्त से शुक्र आपके दूसरे भाव में आ जाएंगे इससे घर में किसी फंक्शन को लेकर गहमागहमी बढ़ सकती हैं। आपके भाई-बहन पूरी तरह से सहयोगात्मक रहेंगे और उनकी मदद से आपके बहुत सारे काम बनेंगे।
चौथे भाव के स्वामी मंगल महाराज बृहस्पति देव के साथ दशम भाव में महीने की शुरुआत में विराजमान रहेंगे और चतुर्थ भाव पर दृष्टि डालेंगे। इससे पारिवारिक जीवन में संतुलन बनेगा। आपको भूमि अथवा भवन का लाभ हो सकता है। कोई बड़ी प्रॉपर्टी खरीदने में कामयाबी मिल सकती है। फिर 26 अगस्त से मंगल महाराज मिथुन राशि में आपका एकादश भाव में चले जाएंगे। इस दौरान भाग्य का साथ मिलेगा और संपत्ति के क्रय विक्रय से लाभ मिल सकता है। परिवार को खुशी होगी। यह समय परिवार की खुशियों को बढ़ाने वाला होगा।
उपाय
आपको प्रतिदिन सूर्य देव की आराधना करनी चाहिए और श्री आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करना चाहिए।
बृहस्पतिवार के दिन केले के वृक्ष को जल चढ़कर उसकी पूजा करनी चाहिए।
अपने मस्तक पर हल्दी अथवा केसर का तिलक लगाना चाहिए।
आपको मंगलवार के दिन अनार के पौधे रोपने चाहिए।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए श्रीपाद जोशी (गुरूजी) के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े।
ज्योतिष और अध्यात्म के बारे में अधिक जानने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप पर जाएँ। Whastaap समूह में शामिल होने के लिए यहां क्लिक करें,
