Weekly Horoscope 24 February to 02 March 2025: फरवरी 2025 के इस अंतिम सप्ताह में प्रवेश करने के साथ हम इस साल के नए महीने की तरफ एक ओर कदम बढ़ा देंगे। इसी के साथ, फरवरी का अंत होगा और मार्च अपने आगाज़ के लिए तैयार होगा। ऐसे में, आपके मन में जीवन के विभिन्न क्षेत्रों को लेकर सवाल उठ रहे होंगे जैसे कि इस सप्ताह आपको कैसे परिणाम मिलेंगे? करियर में मिलेगी मनपसंद नौकरी या करना होगा इंतज़ार? व्यापार के लिए कैसा रहेगा समय? क्या स्वास्थ्य में बरतनी होगी सावधानी? प्रेम जीवन रहेगा मधुर या होंगे मतभेद? इन सभी सवालों के जवाब पाना चाहते हैं, तो आप एकदम सही जगह आए हैं। Astroo Magic के साप्ताहिक राशिफल के इस लेख में आपको फरवरी के अंतिम सप्ताह से जुड़ी समस्त जानकारी प्राप्त होगी। तो आइए बिना देर किये शुरुआत करते हैं इस लेख की।
आपको बता दें कि साप्ताहिक राशिफल का यह लेख हमारे अनुभवी एवं विद्वान ज्योतिषि श्रीपाद जोशी (गुरुजी) द्वारा ग्रहों एवं नक्षत्रों की स्थिति का विश्लेषण करने के बाद तैयार किया गया है। यह पूरी तरह से वैदिक ज्योतिष पर आधारित है। इस लेख में आपको न सिर्फ फरवरी के चौथे सप्ताह यानी कि 24 फरवरी से 02 मार्च 2025 के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी मिलेगी, बल्कि इस दौरान कौन से ग्रह गोचर करेंगे और कौन से व्रत-त्योहारों को मनाया जाएगा, इससे भी हम आपको रूबरू करवाएंगे। साथ ही जानेंगे, किन मशहूर हस्तियों का जन्मदिन आता है इस हफ्ते।
इस सप्ताह के ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू कैलेंडर की गणना Weekly Horoscope 24 February to 02 March 2025
सबसे पहले हम नज़र डालेंगे इस सप्ताह के ज्योतिषीय पंचांग की, तो फरवरी 2025 के अंतिम सप्ताह की शुरुआत पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के तहत शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि अर्थात 24 फरवरी 2025 को होगी जबकि इस सप्ताह का समापन उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर हो जाएगा। इस सप्ताह के पंचांग के बाद अब हम आगे बढ़ेंगे और आपको बताएंगे इस दौरान कौन-कौन से व्रतों-त्योहारों को मनाया जाएगा और क्या है उनकी सही तिथि।
इस सप्ताह में पड़ने वाले व्रत और त्योहार
विजया एकादशी (24 फरवरी 2025,सोमवार): साल भर में आने वाली एकादशी तिथि में से एक है विजया एकादशी जो कि सनातन धर्म में महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस एकादशी से जुड़ी मान्यता है कि जो जातक विजया एकादशी का भक्तिभाव से व्रत करता है, उसे जीवन के हर कार्य में सफलता मिलती है।
प्रदोष व्रत (कृष्ण) (25 फरवरी 2025, मंगलवार): हिंदू धर्म में प्रत्येक माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को भक्तों द्वारा प्रदोष व्रत किया जाता है। यह व्रत त्रयोदशी व्रत के नाम से भी जाना जाता है और इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है।
महाशिवरात्रि (26 फरवरी 2025, बुधवार): महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का सबसे बड़ा एवं महत्वपूर्ण त्योहार है जो कि हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। इस दिन भक्तजन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा एवं व्रत करते हैं। कहते हैं इस दिन शिव जी भक्त की पूजा से प्रसन्न होकर उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
फाल्गुन अमावस्या (27 फरवरी 2025, गुरुवार): हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को फाल्गुन अमावस्या कहा जाता है। इस अमावस्या को सुख-संपत्ति में वृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए शुभ माना गया है। साथ ही, यह तिथि पितरों का तर्पण व श्राद्ध करने के लिए भी श्रेष्ठ होती है।
हम आशा करते हैं कि यह व्रत-त्योहार आपके जीवन में खुशियाँ और आशा की नई किरण लेकर आयेंगे।
इस सप्ताह (24 फरवरी से 02 मार्च, 2025) पड़ने वाले ग्रहण और गोचर Weekly Horoscope 24 February to 02 March 2025
ज्योतिष शास्त्र की मानें तो, ग्रहों की दशा, स्थिति या राशि में होने वाले बदलाव का प्रभाव मनुष्य जीवन पर पड़ता है इसलिए ग्रह की चाल या राशि में परिवर्तन को महत्वपूर्ण माना जाता है। बात करें इस सप्ताह की, तो इस अवधि में सिर्फ एक ग्रह का गोचर होगा जबकि 3 ग्रह अपनी चाल में बदलाव करेंगे। आइए विस्तार से जानते हैं इन ग्रहों के गोचर के बारे में।
मंगल मिथुन राशि में मार्गी (24 फरवरी 2025): युद्ध के देवता के नाम से प्रसिद्ध मंगल देव अपनी वक्री अवस्था से बाहर आते हुए 24 फरवरी 2025 की सुबह 05 बजकर 17 मिनट पर मिथुन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं।
बुध का कुंभ राशि में उदय (26 फरवरी 2025): ग्रहों के युवराज कहे जाने वाले बुध 26 फरवरी 2025 की रात 08 बजकर 41 मिनट पर कुंभ राशि में अस्त से उदित हो जाएंगे। ऐसे में, जातकों को पुनः शुभ फल प्राप्त होंगे।
बुध का मीन राशि में गोचर (27 फरवरी 2025): बुद्धि, वाणी एवं तर्क के कारक ग्रह बुध महाराज उदित होने के बाद अपना राशि परिवर्तन करते हुए 27 फरवरी 2025 की देर रात 11 बजकर 28 मिनट पर मीन राशि में गोचर कर जाएंगे।
शुक्र मीन राशि में वक्री (02 फरवरी 2025): प्रेम एवं भोग-विलास के कारक ग्रह शुक्र महाराज अपनी उच्च राशि मीन में 02 मार्च 2025 की सुबह 05 बजकर 12 मिनट पर वक्री होने जा रहे हैं।
ग्रहण की बात करें, तो इस सप्ताह कोई ग्रहण नहीं लगेगा।
इस सप्ताह के बैंक अवकाश Weekly Horoscope 24 February to 02 March 2025
तिथि | दिन | अवकाश | राज्य |
26 फरवरी 2025 | बुधवार | महाशिवरात्रि | आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, दिल्ली, गोवा, लक्षद्वीप, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, पांडिचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल को छोड़कर राष्ट्रीय अवकाश |
28 फरवरी 2025 | शुक्रवार | लोसर | सिक्किम |
24 फरवरी से 02 मार्च 2025 के विवाह मुहूर्त Weekly Horoscope 24 February to 02 March 2025
दिनांक एवं दिन | नक्षत्र | तिथि | मुहूर्त का समय |
25 फरवरी 2025, मंगलवार | उत्तराषाढ़ा | द्वादशी, त्रयोदशी | सुबह 08 बजकर 15 मिनट से शाम 06 बजकर 30 मिनट तक |
01 मार्च 2025, शनिवार | उत्तराभाद्रपद | द्वितीया, तृतीया | सुबह 11 बजकर 22 मिनट से अगली सुबह 07 बजकर 51 मिनट तक |
02 मार्च 2025, रविवार | उत्तराभाद्रपद, रेवती | तृतीया, चतुर्थी | सुबह 06 बजकर 51 मिनट से रात 01 बजकर 13 मिनट तक |
इस सप्ताह में जन्मे मशहूर सितारे Weekly Horoscope 24 February to 02 March 2025
24 फरवरी 2025: जॉय मुखर्जी, रुबीना बाजवा, अभिषेक मनु सिंघवी
25 फरवरी 2025: गौतम मेनन, अली गोनी, सान्या मल्होत्रा
26 फरवरी 2025: श्रीति झा, शक्तिकांत दास, मनमोहन देसाई
27 फरवरी 2025: सुख राम, ब्रूस वायन, एलिजाबेथ टेलर -1
28 फरवरी 2025: बर्नाडेट पीटर्स, डेविड विली, रविंद्र जैन
01 मार्च 2025: क्रिस्टल डी’सूज़ा, नताशा दलाल, जस्टिन बीबर
02 मार्च 2025: रवि कृष्ण, राहुल त्रिपाठी, टाइगर श्रॉफ
साप्ताहिक राशिफल २४ फरवरी से ०२ मार्च २०२५ Weekly Horoscope 24 February to 02 March 2025
मेष राशी साप्ताहिक राशीफल
आपके स्वास्थ्य जीवन को देखें तो, इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इस….विस्तार से पढने हेतु यहाँ क्लीक करे
मेष राशी साप्ताहिक प्रेम राशीफल
यदि आप किसी से सच्चा प्रेम करते हैं तो, इस सप्ताह संभव है कि आपको कुछ….विस्तार से पढने हेतु यहाँ क्लीक करे
वृषभ राशी साप्ताहिक राशीफल
इस सप्ताह आपके मन में, नकारात्मक भावनाओं का ज्वार तेज़ी पर होगा। इससे….विस्तार से पढने हेतु यहाँ क्लीक करे
वृषभ राशी साप्ताहिक प्रेम राशीफल
इस सप्ताह ग्रहों के शुभ संयोग से, उत्तरार्ध में प्रेम विवाह के योग बनेंगे। जिस….विस्तार से पढने हेतु यहाँ क्लीक करे
मिथुन राशी साप्ताहिक राशीफल Weekly Horoscope 24 February to 02 March 2025
ये सप्ताह वैसे तो स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा है, लेकिन आपका किसी भी बात पर….विस्तार से पढने हेतु यहाँ क्लीक करे
मिथुन राशी साप्ताहिक प्रेम राशीफल
यदि आप किसी से सच्चा प्रेम करते हैं तो, इस सप्ताह आप अपने प्रेमी के साथ….विस्तार से पढने हेतु यहाँ क्लीक करे
कर्क राशी साप्ताहिक राशीफल
इस सप्ताह आपको अपना खोया आत्मविश्वास और ऊर्जा, पुनः वापस लौटती….विस्तार से पढने हेतु यहाँ क्लीक करे
कर्क राशी साप्ताहिक प्रेम राशीफल
इस हफ्ते आप अपने अतीत से जुड़े कई राज, अपने प्रियतम के साथ साझा….विस्तार से पढने हेतु यहाँ क्लीक करे
सिंह राशी साप्ताहिक राशीफल Weekly Horoscope 24 February to 02 March 2025
पैरों में दर्द की समस्या, मोच, जोड़ों का दर्द से आपको इस हफ्ते निजात….विस्तार से पढने हेतु यहाँ क्लीक करे
सिंह राशी साप्ताहिक प्रेम राशीफल
प्रेम राशिफल के अनुसार, आपकी राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह….विस्तार से पढने हेतु यहाँ क्लीक करे
कन्या राशी साप्ताहिक राशीफल
इस सप्ताह संभव है कि आपको स्वास्थ्य कष्ट के कारण, कुछ समस्या….विस्तार से पढने हेतु यहाँ क्लीक करे
कन्या राशी साप्ताहिक प्रेम राशीफल
ये सप्ताह आपके प्रेम जीवन के लिए, बहुत ही अच्छा रहने….विस्तार से पढने हेतु यहाँ क्लीक करे
तुला राशी साप्ताहिक राशीफल Weekly Horoscope 24 February to 02 March 2025
इस सप्ताह आपके स्वास्थ्य का मिजाज अच्छा रहने से, आपके आत्मबल….विस्तार से पढने हेतु यहाँ क्लीक करे
तुला राशी साप्ताहिक प्रेम राशीफल
ये सप्ताह आपके प्रेम जीवन के लिए, बहुत ही अच्छा रहने वाले हैं। इस….विस्तार से पढने हेतु यहाँ क्लीक करे
वृश्चिक राशी साप्ताहिक राशीफल
इस बात को आप इस सप्ताह अच्छी तरह समझ पाएंगे कि, अगर आप योग….विस्तार से पढने हेतु यहाँ क्लीक करे
वृश्चिक राशी साप्ताहिक प्रेम राशीफल
अपने प्रेमी के प्रति आपकी सुन्दर भावनाओं में वृद्धि देखी जाएगी। परंतु….विस्तार से पढने हेतु यहाँ क्लीक करे
धनु राशी साप्ताहिक राशीफल Weekly Horoscope 24 February to 02 March 2025
पिछले सप्ताह में आपको बेहतर स्वस्थ्य के लिए जितनी मेहनत करनी पड़….विस्तार से पढने हेतु यहाँ क्लीक करे
धनु राशी साप्ताहिक प्रेम राशीफल
इस सप्ताह आप महसूस करेंगे कि, आपका प्रेमी/प्रेमिका आप से….विस्तार से पढने हेतु यहाँ क्लीक करे
मकर राशी साप्ताहिक राशीफल
स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार, ये सप्ताह भी स्वास्थ्य के नज़रिये से थोड़ा बेहतर ही….विस्तार से पढने हेतु यहाँ क्लीक करे
मकर राशी साप्ताहिक प्रेम राशीफल
इस सप्ताह प्रेम में पड़े इस राशि के जातक अपने प्रेमी-प्रेमिका को, अपने….विस्तार से पढने हेतु यहाँ क्लीक करे
कुंभ राशी साप्ताहिक राशीफल Weekly Horoscope 24 February to 02 March 2025
खुद को फिट रखने के लिए, इस सप्ताह आपको ज्यादा मशक्कत नहीं करनी….विस्तार से पढने हेतु यहाँ क्लीक करे
कुंभ राशी साप्ताहिक प्रेम राशीफल
यदि आपको अपने लवमेट से यह शिकवा था कि वह अपने दिल की बातों….विस्तार से पढने हेतु यहाँ क्लीक करे
मीन राशी साप्ताहिक राशीफल
स्वास्थ्य के लिहाज़ से इस सप्ताह आपको छोटी-मोटी समस्याएं हो….विस्तार से पढने हेतु यहाँ क्लीक करे
मीन राशी साप्ताहिक प्रेम राशीफल
ये सप्ताह आपकी लव लाइफ को बहुत ही ख़ुशियों से भर देगा। क्योंकि….विस्तार से पढने हेतु यहाँ क्लीक करे
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेखज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
१) साल 2025 में महाशिवरात्रि कब है?
जवाब :- इस वर्ष महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025, बुधवार को मनाई जाएगी।
२) 2025 में शुक्र कब वक्री होंगे?
जवाब :- शुक्र 02 फरवरी 2025 को मीन राशि में वक्री हो जाएंगे।
३) बसंत पंचमी कब है 2025 में?
जवाब :- इस साल बसंत पंचमी का पर्व 02 फरवरी 2025 को मनाया जाएगा।