Tarot August Horoscope 2024: टैरो मासिक राशिफल अगस्त २०२४: टैरो भविष्यवाणी से जानें भविष्य- इस महीने ५ राशियों को होने वाला है अपार लाभ!

Tarot August Horoscope 2024

Tarot August Horoscope 2024: टैरो मासिक राशिफल अगस्त २०२४: टैरो भविष्यवाणी से जानें भविष्य- इस महीने ५ राशियों को होने वाला है अपार लाभ!

Tarot August Horoscope 2024: टैरो कार्ड, कार्ड्स का एक ऐसा प्राचीन डेक है और भविष्य बताने का इतना कारगर तरीका है जिसका उपयोग सदियों से तमाम रहस्यवादियों और टैरो रीडर करते आए हैं। आध्यात्मिक विकास और आत्म समझ के लिए कार्ड्स का प्रयोग प्राचीन काल से चला आ रहा है। अगर कोई व्यक्ति पूरे विश्वास और विनम्रता के साथ अपने जीवन को बदलने से संबंधित और अपने जीवन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर खोजने के लिए आता है तो टैरो की रहस्यमई दुनिया में उन्हें उनके सवालों का जवाब अवश्य मिलता है। बहुत से लोग ऐसा मानते हैं कि टैरो दोस्तों के साथ मनोरंजन के लिए किया जाने वाला सत्र जैसा है लेकिन असल में ऐसा नहीं होता है। अपने 78 कार्ड्स के डेक में टैरो राशिफल सबसे गहरे रहस्य और इंसान के गहरे से गहरे डर को बाहर निकालने की क्षमता रखता है।

टैरो मासिक राशिफल अगस्त 2024: राशि अनुसार भविष्यवाणियां 

मेष राशि – Tarot August Horoscope 2024

प्रेम जीवन: द चेरियट 

आर्थिक पक्ष: द मेजीशियन 

करियर: किंग ऑफ पेंटेकल्स 

स्वास्थ्य: फोर ऑफ स्वोर्ड्स

मेष राशि के जातकों को प्रेम के संदर्भ में द चेरियट का कार्ड मिला है जो आपको अपने रोमांटिक जीवन पर नियंत्रण रखने के संकेत दे रहा है। इस समय आवश्यकता है कि आप अपने लक्ष्य निर्धारित करें और उनको हासिल करने के लिए संकल्प के साथ काम जारी रखें। द चेरियट का कार्ड बताता है की दृढ़ता और संकल्प से प्यार में सफलता हासिल की जा सकती है। इस राशि के जो जातक किसी व्यक्ति में रुचि रखते हैं उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी जा रही है। 

वित्तीय रीडिंग में द मैजिशियन का कार्ड सफलता और विकास को दर्शाता है। यह कार्ड बताता है कि इस महीने आपको कई गुना अधिक आर्थिक सफलता प्राप्त होने वाली है। बढ़ी हुई वेतन वृद्धि और पदोन्नति भी आप हासिल कर सकते हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो अगस्त के महीने में आपको भारी आर्थिक लाभ मिलेगा। 

करियर रीडिंग में किंग ऑफ पेंटाकल्स का कार्ड संकेत दे रहा है कि आप अपने करियर में इस वक्त शीर्ष स्थान पर हैं और आपका करियर निश्चित रूप से आगे की ओर बढ़ रहा है। यह कार्ड इस बात के भी संकेत दे रहा है कि आपसे अधिक अनुभव वाला कोई इंसान आपका मार्गदर्शन करेगा और आपको प्रोत्साहित करेगा।

स्वास्थ्य रीडिंग में फोर ऑफ स्वॉर्ड्स का कार्ड आया है जो संकेत दे रहा है कि इस महीने आपको आराम करने की आवश्यकता है और अपने व्यस्त जीवन से आपको खुद के लिए कुछ समय निकालना चाहिए। जितना हो सके आराम करें, खुद को करो ताजा महसूस कराएं और पहले से अधिक मजबूत बनकर वापस आयें।

इस महीने के लिए राशि अनुसार भाग्यशाली प्लांट: जेब्रा प्लांट

वृषभ राशि – Tarot August Horoscope 2024

प्रेम जीवन: सेवेन ऑफ पेंटेकल्स 

आर्थिक पक्ष: थ्री ऑफ कप्स 

करियर: पेज ऑफ स्वोर्ड्स 

स्वास्थ्य: किंग ऑफ स्वोर्ड्स  

अगस्त महीने के लिए वृषभ राशि के जातकों को प्रेम संदर्भ में सेवेन ऑफ पेंटाकल्स का कार्ड संकेत दे रहा है कि इस महीने आपको कोई नया साथी, दोस्त या फिर शुभचिंतक मिल सकता है। ये जो भी व्यक्ति होगा इसके साथ रिश्ते को विकसित करने में आप अपना समय लगाएंगे और लंबे समय तक इसमें बने रहेंगे। 

आर्थिक रीडिंग में थ्री ऑफ कप्स का कार्ड संकेत दे रहा है कि इस महीने आप किसी प्रोजेक्ट के लिए समान विचारधारा वाले लोगों के साथ सहयोग करते नजर आएंगे और आपकी मेहनत जल्द ही फलीभूत होगी। यह महीना आपके पार्टनर के साथ संयुक्त निवेश के लिए भी अनुकूल संकेत दे रहा है। 

करियर रीडिंग में पेज ऑफ स्वोर्ड्स का कार्ड संकेत दे रहा है कि इस महीने आपको इस बारे में स्पष्टता हासिल होगी कि आप अपने जीवन में आखिर आगे चाहते क्या हैं? अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं या फिर जीवन में नई नौकरी के अवसरों की तलाश कर रहे हैं तो यह एक अनुकूल समय साबित होगा। कुल मिलाकर अगस्त का यह महीना आपके करियर के लिए परिवर्तन लेकर आने वाला है। 

स्वास्थ्य रीडिंग में आपको किंग ऑफ स्वोर्ड्स का कार्ड मिला है जो मानसिक तनाव और मानसिक रुकावट को दर्शाता है जो आपको परेशान कर सकती हैं और आपको अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने से रोक सकती है। इस महीने आपको डॉक्टर की परामर्श की भी आवश्यकता पड़ सकती है। 

इस महीने के लिए राशि अनुसार भाग्यशाली प्लांट: हार्ट लीफ फिलोडेंड्रोन

मिथुन राशि – Tarot August Horoscope 2024

प्रेम जीवन: नाइट ऑफ कप्स

आर्थिक पक्ष: सेवेन ऑफ वौण्ड्स 

करियर: पेज ऑफ वौण्ड्स 

स्वास्थ्य: नाइट ऑफ वौण्ड्स

अगस्त के महीने के लिए मिथुन राशि के जातकों को प्रेम के संदर्भ में नाइट ऑफ कप्स का कार्ड मिला है जो संकेत दे रहा है कि इस महीने आपको कोई रोमांटिक प्रपोजल प्राप्त हो सकता है। यह महीना प्यार भरी बातचीत और रोमांटिक डेट के साथ बेहद अनुकूल बीतने वाला है। हालांकि आपको सलाह दी जाती है कि किसी भी रिश्ते को गंभीरता से लेने से पहले इसे फलने-फूलने और विकसित होने के लिए कुछ समय अवश्य दें। 

आर्थिक रीडिंग में आपको सेवेन ऑफ वौण्ड्स का कार्ड मिला है जो संकेत दे रहा है कि आपने अपनी वित्तीय स्थिति को इस मुकाम तक लाने के लिए बहुत मेहनत की है। अब आप अपने लक्ष्य तक पहुंच भी चुके हैं और इसके लिए अपने लंबा रास्ता तय किया है लेकिन आपको कड़ी मेहनत अभी भी जारी रखनी होगी और अपने वित्त का अच्छी तरह से प्रबंधन करना होगा। 

करियर रीडिंग में आपको पेज ऑफ वौण्ड्स का कार्ड मिला है जो इस महीने आपके समक्ष आने वाले नए अवसर, नौकरी की संभावनाओं, डील्स और परियोजनाओं के संकेत दे रहा है। मुमकिन है कि आपको मिलने वाला कोई अवसर छोटा हो सकता है लेकिन निश्चित रूप से आपको अपना करियर बनाने के लिए यह एक मजबूत आधार बनाने में सहायक साबित होगा। 

स्वास्थ्य रीडिंग में आपको नाइट ऑफ वौण्ड्स का कार्ड मिला है जो संकेत दे रहा है कि इस महीने आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपको कोई भी चिकित्सकीय हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। अपने स्वास्थ्य को और भी उत्तम बनाए रखने के लिए आपको उचित कदम समय-समय पर उठाते रहना होगा। 

इस महीने के लिए राशि अनुसार भाग्यशाली प्लांट: एयर प्लांट

कर्क राशि – Tarot August Horoscope 2024

प्रेम जीवन: नाइन ऑफ पेंटेकल्स 

आर्थिक पक्ष: द डेविल 

करियर: पेज ऑफ पेंटेकल्स 

स्वास्थ्य: टू ऑफ कप्स 

कर्क राशि के जातकों को प्रेम के संदर्भ में नाइन ऑफ पेंटाकल्स का कार्ड मिला है जो संकेत दे रहा है कि आप अपने लिए इस समय कुछ वक्त निकालना चाहते हैं और अपने अलावा किसी और पर ध्यान नहीं देना चाहते हैं। अपने जीवन में आप अपना रास्ता खुद बनाने की उम्मीद रखते हैं और अपनी पहचान बनाने के लिए किसी रिश्ते में फिलहाल नहीं आना चाहते हैं। अगस्त के महीने में आप पूरे समय ‘मी टाइम’ का भरपूर आनंद उठाएंगे अर्थात आप खुद के साथ वक्त व्यतीत करेंगे। 

आर्थिक रीडिंग में द डेविल का कार्ड वित्तीय स्थितियों को बुरी आदतों के साथ पेश करता है। यह कार्ड इस बात के संकेत दे रहा है कि खुद को इस स्थिति से बाहर लाने के लिए आप अक्सर और भी बहुत कुछ कर सकते हैं लेकिन मुमकिन है कि आप या तो समाधान प्राप्त करने में असफल हों या अपने वित्त को संभालने में असमर्थ महसूस कर रहे हैं। 

करियर रीडिंग में पेज ऑफ पेंटाकल्स का कार्ड आया है जिसे एक अनुकूल कार्ड माना जाता है। यह संकेत दे रहा है कि अगस्त का महीना आपके लिए वेतन वृद्धि या पदोन्नति लेकर आ सकता है। मुमकिन है कि आप अब अपने करियर की नींव तैयार कर रहे हैं। आप अपने सपनों को हासिल करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। 

स्वास्थ्य रीडिंग में टू ऑफ कप्स का कार्ड इस बात के संकेत दे रहा है कि अगस्त के पूरे महीने में आपका स्वास्थ्य शानदार रहेगा। आप महत्वपूर्ण मसलों पर विचार करने और अपनी पसंद का काम करने में अपना काफी समय अकेले व्यतीत करेंगे। 

इस महीने के लिए राशि अनुसार भाग्यशाली प्लांट: वॉटर लिली प्लांट 

सिंह राशि – Tarot August Horoscope 2024

प्रेम जीवन: फोर ऑफ कप्स 

आर्थिक पक्ष: द एमपेरर 

करियर: फोर ऑफ वौण्ड्स

स्वास्थ्य: ऐट ऑफ स्वोर्ड्स 

अगस्त के महीने के लिए सिंह राशि के जातकों को प्रेम के संदर्भ में फोर ऑफ कप्स का कार्ड मिला है जो संकेत दे रहा है कि शायद आप अभी भी उस बात पर या उस व्यक्ति पर बहुत ज्यादा ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जो आपके जीवन से जा चुका है। आप गवाएं हुए अवसर के बारे में बहुत अधिक विचार करके नाराज होकर अपना समय बर्बाद कर रहे हैं। मुमकिन है कि दुखी होने या गम में डूबे रहने की वजह से आप अपने जीवन में मौजूद संभावित अच्छे प्रस्तावों पर ध्यान भी नहीं दे पा रहे हैं। 

आर्थिक रीडिंग में द एंपरर का कार्ड प्राप्त हुआ है जो संकेत दे रहा है कि आप अपने वित्त पर ज्यादा नियंत्रण रखेंगे और बहुत सारा पैसा बचाने में कामयाब होंगे और इस पूरे महीने वित्तीय रूप से सुरक्षित और स्थिर रहने वाले हैं। 

करियर रीडिंग में फोर ऑफ वौण्ड्स का कार्ड संकेत दे रहा है कि आप अपने करियर में अच्छी तरह से स्थापित हैं और एक कर्मचारी, टीम के सदस्य या एक बॉस के रूप में अच्छी तरह से सम्मानित और मूल्यवान भी हैं। यह महीना आपके लिए ढेर सारी उपलब्धियां लेकर आने वाला है और आप सफलता का जश्न मनाएंगे। 

स्वास्थ्य रीडिंग में ऐट ऑफ स्वोर्ड्स का कार्ड संकेत दे रहा है कि आप इस महीने आत्म संदेह से बोझिल महसूस कर रहे हैं जिसके चलते समय-समय पर आप अवसाद से घिर भी सकते हैं। बेहतर होगा कि आप किसी ऐसे व्यक्ति जिस पर आप बहुत ज्यादा भरोसा करते हैं उनसे बात करें और अपना ख्याल रखें। 

इस महीने के लिए राशि अनुसार भाग्यशाली प्लांट: पेंसिल पाल्म 

कन्या राशि – Tarot August Horoscope 2024

प्रेम जीवन: फोर ऑफ पेंटेकल्स 

आर्थिक पक्ष: द मेजीशियन

करियर: सिक्स ऑफ स्वोर्ड्स 

स्वास्थ्य: द वर्ल्ड 

कन्या राशि के जातकों को प्रेम के संदर्भ में फोर ऑफ पेंटाकल्स का कार्ड मिला है जो संकेत दे रहा है कि आप बहुत ही अधिक अधिकार पूर्ण व्यवहार कर रहे हैं जिसके चलते आपका साथी खुश नहीं है। जरूरत है कि आप अपना ये स्वभाव बदल लें। आपके हद से ज्यादा अधिकार पूर्ण होने के चलते आपका साथी आपसे दूर जा रहा है। आप दोनों के रिश्ते में दूरियां और तनाव बढ़ रहा है।

आर्थिक रीडिंग में द मैजिशियन का कार्ड आया है जो बताता है कि आपके जीवन में वित्तीय प्रचुरता आने वाली है। आपने अतीत में बहुत मेहनत की है और अब आपको अपनी मेहनत का फल मिलने वाला है। अगर अपने अतीत में कोई निवेश किया है तो इससे भी आपको अच्छा रिटर्न मिलेगा। 

अगला कार्ड है सिक्स ऑफ स्वोर्ड्स का जो संकेत दे रहा है कि इस महीने आप शायद काम के लिए घर से दूर जा सकते हैं। इसका मतलब यह भी हो सकता है कि आप अपने कंफर्ट क्षेत्र को छोड़ने वाले हैं और अपने करियर के लिए आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण फैसला लेने वाले हैं। यह संकेत दे रहा है कि कठिन समय के बाद आप अंततः एक बेहतर और खुशहाल समय की ओर आगे बढ़ेंगे। 

स्वास्थ्य रीडिंग में आपको द वर्ल्ड का कार्ड मिला है जो एक शानदार कार्ड माना जाता है। यह समग्र रूप से उत्कृष्ट स्वास्थ्य के संकेत दे रहा है। अगर आप स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित चल रहे हैं तो मुमकिन है कि अब आपको उसका उपचार मिल जाएगा। आपको किसी बेहतर डॉक्टर का साथ मिलेगा जिसके चलते आप जल्द ही ठीक भी हो जाएंगे।

इस महीने के लिए राशि अनुसार भाग्यशाली प्लांट: रबर प्लांट

तुला राशि – Tarot August Horoscope 2024

प्रेम जीवन: ऐट ऑफ कप्स 

आर्थिक पक्ष: किंग ऑफ पेंटेकल्स 

करियर: क्वीन ऑफ वौण्ड्स 

स्वास्थ्य: फोर ऑफ स्वोर्ड्स 

तुला राशि के जातकों को ऐट ऑफ कप्स का कार्ड मिला है जो संकेत दे रहा है कि आप शायद अभी तक अपने पिछले रिश्ते से उबर नहीं पाए हैं। आप अभी तक उसी का शोक मना रहे हैं और जीवन के सकारात्मक पहलुओं को नजरअंदाज कर रहे हैं। लेकिन अब समय आ गया है कि आप आगे बढ़ें, अतीत को अतीत में ही रहने दें। इस महीने आवश्यकता रहने वाली है कि आप अपने जीवन के सकारात्मक पक्ष पर ध्यान दें। 

आर्थिक रीडिंग में आपको किंग ऑफ पेंटाकल्स का कार्ड मिला है जो संकेत दे रहा है कि इस महीने आपके जीवन में वित्तीय प्रचुरता रहने वाली है। आप निश्चित रूप से इस महीने वित्तीय उपलब्धि का जश्न मनाएंगे और अपने वित्तीय प्रचुरता के दम पर अपने प्रियजनों और जरूरतमंद लोगों की मदद भी करेंगे। 

करियर रीडिंग में क्वीन ऑफ़ वौण्ड्स का कार्ड मिला है जो संकेत दे रहा है कि आप अपने संगठन के लिए एक मूल्यवान कर्मचारी हैं जिसके पास अधिकार और शक्ति दोनों है। इस राशि के जो जातक अपना खुद का व्यवसाय चला रहे हैं उनको बॉस के रूप में इस महीने सम्मानित किया जा सकता है और आपके कर्मचारी आपका आदर करेंगे। यह महीना महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए अनुकूल रहेगा। 

स्वास्थ्य रीडिंग में आपको फोर ऑफ स्वोर्ड्स का कार्ड मिला है जो इस महीने छुट्टी लेने और अपने साथ कुछ शांत समय व्यतीत करने के संकेत दे रहा है। ऐसे में छुट्टियों पर बाहर जाएं, अपने दोस्तों या घर के लोगों के साथ कहीं छोटी यात्रा की ट्रिप बना लें और अपने आप को प्राथमिकता दें। 

इस महीने के लिए राशि अनुसार भाग्यशाली प्लांट: स्ट्रिंग्स ऑफ़ हार्ट

वृश्चिक राशि 

प्रेम जीवन: फाइव ऑफ पेंटेकल्स 

आर्थिक पक्ष: द सन

करियर: व्हील ऑफ फॉर्च्यून 

स्वास्थ्य: नाइट ऑफ स्वोर्ड्स 

वृश्चिक राशि के जातकों को प्रेम जीवन में फाइव ऑफ पेंटाकल्स का कार्ड मिला है जो संकेत दे रहा है कि शायद आपको वह प्यार कभी मिल ही नहीं पाए जिसको आप चाहते हैं और हो सकता है कि आप प्यार के विचार को हमेशा के लिए त्यागने का भी सोच रहे हैं। हालांकि जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लें क्योंकि मुमकिन है कि सही समय आने पर आपको अपना उपयुक्त साथी मिल जाएगा। 

आर्थिक रीडिंग में द सन का कार्ड प्राप्त हुआ है जो संकेत दे रहा है कि आप इस समय आर्थिक रूप से बहुत ज्यादा मजबूत हैं। अगर नहीं है तो यह महीना निश्चित रूप से आपके लिए आर्थिक समृद्धि लेकर आने वाला है। अगर आपका पैसा कहीं अटका हुआ था तो वह भी आपको मिलने वाला है। विभिन्न स्रोतों से धन आपके जीवन में दस्तक देगा। 

करियर रीडिंग में व्हील ऑफ फॉर्चून का कार्ड मिला है जो दर्शाता है कि आपके करियर में बेहतरी के लिए बड़े बदलाव इस महीने होने वाले हैं। अगस्त का महीना आपके करियर में बहुत सारी सकारात्मक चीज़ें लेकर आएगा और जल्द ही आपका करियर उड़ान भरेगा। आपको जल्द ही प्रमोशन, नौकरी, प्रोजेक्ट या कोई डील मिलेगी जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। 

स्वास्थ्य रीडिंग में नाइट ऑफ स्वोर्ड्स का कार्ड आया है जो संकेत दे रहा है कि इस महीने आपको हीट स्ट्रोक, बुखार, चक्कत्ते आदि हो सकते हैं और यह आपके लिए चिंता की वजह बनेगा। ऐसे में एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है। 

इस महीने के लिए राशि अनुसार भाग्यशाली प्लांट: ऑरेंज ऑर्किड

धनु राशि – Tarot August Horoscope 2024

प्रेम जीवन: नाइन ऑफ वौण्ड्स 

आर्थिक पक्ष: टेम्परेन्स 

करियर: टू ऑफ वौण्ड्स 

स्वास्थ्य: फोर ऑफ पेंटेकल्स 

अगस्त के महीने के लिए धनु राशि के जातकों को प्रेम के संदर्भ में नाइन ऑफ वौण्ड्स का कार्ड प्राप्त हुआ है जो संकेत दे रहा है कि इस महीने आपको अपने रिश्ते के लिए कड़ी मेहनत और धैर्य की आवश्यकता पड़ने वाली है। अब आप अपने रिश्ते के साथ आने वाले सभी सकारात्मक और नकारात्मक चीजों का सामना करने के लिए तैयार हैं क्योंकि आप अपने रिश्ते को लंबे समय तक बनाकर चलना चाहते हैं। 

आर्थिक रीडिंग में टेंपरेंस का कार्ड मिला है जो आपसे संयमित रहने और अपने वित्त को अच्छी तरह से प्रबंधित करने के संकेत दे रहा है। आपके जीवन में वित्त मध्यम मात्रा में आता रहेगा और आप इस महीने आसानी से वित्त के संदर्भ में जीवन यापन करेंगे। लेकिन आपको अपने वित्त को सावधानी पूर्वक संभालने और व्यर्थ में खर्च न करने की सलाह दी जा रही है। 

करियर रीडिंग में टू ऑफ स्वोर्ड्स का कार्ड मिला है जो संकेत दे रहा है कि आपके करियर के संबंध में नए अवसर प्राप्त होने वाले हैं। इस राशि के कुछ जातक विदेश में भी बस सकते हैं। आपको व्यापक अवसरों का अनुभव हो सकता है और मुमकिन है कि आपके मन में अतीत में कुछ नकारात्मक अनुभव हुये हो जो एक बार वापस आपके जीवन में दस्तक दे सकते हैं। 

स्वास्थ्य के संदर्भ में फोर ऑफ पेंटाकल्स का कार्ड संकेत दे रहा है कि इस महीने चिकित्सक की सहायता लेना और अपनी मानसिक स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का समाधान करना आपके लिए अनुकूल रहेगा। 

इस महीने के लिए राशि अनुसार भाग्यशाली प्लांट: सकलेंट

मकर राशि 

प्रेम जीवन: सेवेन ऑफ कप्स 

आर्थिक पक्ष: स्ट्रेंथ 

करियर: टेन ऑफ कप्स 

स्वास्थ्य: नाइन ऑफ स्वोर्ड्स 

मकर राशि के जातकों को अगस्त के महीने के लिए प्रेम के संदर्भ में सेवेन ऑफ कप्स का कार्ड मिला है जो संकेत दे रहा है कि मकर राशि के सिंगल जातकों को इस महीने ढेर सारे विकल्प मिलने वाले हैं और अगर ऐसा नहीं होता है तो आपके जीवन में आपके किसी पूर्व साथी की दस्तक हो सकती है जिनके साथ आप अपने वर्तमान रिश्ते के बारे में दोबारा विचार कर सकते हैं। 

आर्थिक रीडिंग में द स्ट्रैंथ का कार्ड संकेत दे रहा है कि इस महीने आप आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे और चिंता की कोई भी बात नहीं रहेगी। आर्थिक रीडिंग में द स्ट्रैंथ का कार्ड शानदार कार्ड माना जाता है। इस महीने आप अपने बिल का भुगतान करने के बाद भी अपने लिए धन बचाने में कामयाब रहेंगे और पूरे महीने आरामदायक जीवन जिएंगे। 

करियर रीडिंग में टेन ऑफ कप्स का कार्ड एक अनुकूल कार्ड है। आप अपने करियर में जहां भी हैं वहां आपके प्रयास रंग लाने वाले हैं। आप पेशे से एक सामाजिक कार्यकर्ता या डॉक्टर हो सकते हैं जहां आप दूसरों को कठिन परिस्थितियों से बाहर निकलने में मददगार साबित होंगे और उन्हें वापस स्वस्थ जीवन की ओर ले जाएंगे। 

अंत में स्वास्थ्य की बात करें तो यहां आपको नाइन ऑफ स्वोर्ड्स का कार्ड मिला है जो आपको मानसिक तनाव से परेशान होने के संकेत दे रहा है। मुमकिन है कि आपके दिमाग में कुछ ऐसे मुद्दे अटके हुए हैं जिनके चलते आप खुलकर बात नहीं कर पा रहे हैं और आपकी रातों की नींद उड़ चुकी है। 

इस महीने के लिए राशि अनुसार भाग्यशाली प्लांट: पार्लर पाल्म 

कुम्भ राशि – Tarot August Horoscope 2024

प्रेम जीवन: ऐट ऑफ वौण्ड्स 

आर्थिक पक्ष: द हीरोफेंट

करियर: नाइट ऑफ कप्स 

स्वास्थ्य: ऐट ऑफ कप्स

कुंभ राशि के जातकों प्रेम के संदर्भ में इस महीने आपको ऐट ऑफ वौण्ड्स का कार्ड मिला है। अगर आपका रिश्ता पुराना हो चला है या उसकी चमक खो गई है तो इस महीने आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे। आपके रिश्ते में पुरानी चिंगारी वापस से नजर आएगी और आप अपने रिश्ते में खुश रहेंगे। अगर इस राशि के कुछ जातकों का हाल ही में अपने साथी के साथ झगड़ा हुआ है या बातचीत नहीं चल रही है तो भी इस महीने यह सारे मुद्दे जल्द ही सुलझने वाले हैं। 

आर्थिक रीडिंग के संदर्भ में आपको द हीरोफेंट का कार्ड मिला है जो आपको वित्तीय स्वतंत्रता और स्थिरता के संकेत दे रहा है। हालांकि यह आपके जीवन में बेहद ही धीरे-धीरे आने वाली है और केवल अनुकूल तरीकों से। इसका मतलब यह हुआ कि आप पैसे कमाने के लिए केवल पारंपरिक तरीकों का भरोसा करेंगे और अपने वित्त को कहीं से भी जोखिम में नहीं डालेंगे। आप धीमी और स्थिर गति से आगे बढ़ना चाहेंगे। 

करियर रीडिंग में आपको नाइट ऑफ कप्स का कार्ड मिला है जो आपके जीवन में आने वाले प्रस्ताव और अवसरों के संकेत दे रहा है। इस महीने आपके जीवन में नए पद के साथ नई-नई भूमिकाएं और जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं।

स्वास्थ्य रीडिंग में ऐट ऑफ कप्स का कार्ड आया है जो लंबी अवधि की बीमारी या चोट के बाद ठीक होने के संकेत दे रहा है। मुमकिन है कि अब आपको उस बीमारी का इलाज और उचित उपचार मिलेगा जो आपको लंबे समय से परेशान कर रही थी। किसी जानकार डॉक्टर आदि के हस्तक्षेप से आप जल्द ही अपना स्वास्थ्य पुनः प्राप्त कर लेंगे।

इस महीने के लिए राशि अनुसार भाग्यशाली प्लांट: स्नेक प्लांट  

मीन राशि 

प्रेम जीवन: थ्री ऑफ कप्स 

आर्थिक पक्ष: नाइट ऑफ वौण्ड्स 

करियर: क्वीन ऑफ कप्स 

स्वास्थ्य: ऐस ऑफ स्वोर्ड्स 

अगस्त महीने के लिए मीन राशि के जातकों को प्रेम के संदर्भ में थ्री ऑफ कप्स का कार्ड मिला है जो संकेत दे रहा है कि आप अपने जीवन में अकेला महसूस कर रहे हैं और इस पूरे ही महीने अपने दोस्तों की संगत का आनंद लेंगे और एक सक्रिय सामाजिक जीवन व्यतीत करेंगे। इस समय आपका ध्यान प्यार या किसी रिश्ते में बंधने का नहीं है और आप केवल जीवन का आनंद लेना चाहते हैं। 

वित्तीय रीडिंग में नाइट ऑफ वौण्ड्स का कार्ड संकेत दे रहा है कि आप अपने वित्त को संभालने में लापरवाही बरत रहे हैं। आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि अपनी बचत पूरी तरह से खत्म न करें क्योंकि यह बाद में आपके लिए परेशानी की वजह बन सकती है।

अगला कार्ड है क्वीन ऑफ कप्स का जो संकेत दे रहा है कि आप अपने काम से खुश, संतुष्ट और पोषित महसूस कर रहे हैं और मुमकिन है कि आप इसी स्थान पर काम जारी भी रखना चाहेंगे। आपके वर्तमान कार्य स्थल में बहुत सारे ऐसे अवसर हैं जहां आप अपने काम से संबंधित नई-नई चीज सीख सकते हैं और एक व्यक्ति के रूप में विकसित हो सकते हैं। 

आपको इस महीने अपने विचारों में स्पष्ट मिलेगी और आप अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देंगे। बेहतर होगा कि इस महीने आप घूमने जाने अर्थात वॉक करने या फिर योगा क्लासेस जॉइन करने का विचार बना लें। 

इस महीने के लिए राशि अनुसार भाग्यशाली प्लांट: जेड प्लांट

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

प्रश्न 1: क्या टैरो रीडिंग के अनुसार अगस्त महीना मीन राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा?

उत्तर: हाँ, मीन राशि वालों के लिए अगस्त का महीना अच्छा रहेगा।

प्रश्न 2: क्या टैरो भारत में भविष्यवाणी का एक शक्तिशाली उपकरण है? 

उत्तर: नहीं, भारत में टैरो अभी भी गति पकड़ रहा है, हालाँकि यह पिछले दशक में काफी लोकप्रिय हो गया है।

प्रश्न 3: टैरो के अनुसार क्या मिथुन और वृश्चिक एक दूसरे के प्रति मित्रवत हैं?

उत्तर: नहीं, मिथुन और वृश्चिक राशि वाले एक-दूसरे के मित्र नहीं हैं।

Share someone who needs a little cosmic boost in their life!"

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Guidance: -

We hope you will definitely like this article. If so, you should share it with your other well-wishers. Thank you!

Click on the following WhatsApp and Telegram to keep getting notification of such new articles from time to time.

If you have any problem, any query in this regard, it will surely be resolved, or if you need further guidance in this regard, you can Email me at astroomagic.com@gmail.com or the contact facility given below.

(Suggestion :- If you want to see your horoscope, if you want to ask questions, we will certainly cooperate, but there may be a delay due to heavy workload, those who are patient and ready to wait should be insisted to see the horoscope.)

For more information contact :-

AstrooMagic, Trusted Solution Services
Shripad Vinayak Joshi (Guruji) +91 9404594997
Stock Market Astrology Predictor
Astrologist & Palmistry, Numerologist
Vasstu Shastra Consultant,
Tarot Card Reader And Pridictor

Search

Recent Post

Weekly Horoscope 9 to 15 September 2024

Weekly Horoscope 9 to 15 September 2024: साप्ताहिक राशिफल ९ से १५ सितंबर २०२४: इस सप्ताह ये ४ राशियाँ व्यापार में कमाएँगी अपार लाभ- प्रेम जीवन भी रहेगा शानदार! कन्या, तुला, मीन समेत ५ राशि वालों के लिए लाभदायक सप्ताह,

Read More »

Website Developer

error: Content is protected !!