Monthly Numerology September 2024: अंक ज्योतिष के अनुसार, सितंबर का महीना साल का 9वां महीना होने के कारण अंक 9 का प्रभाव लिए होता है यानी कि इस महीने पर मंगल ग्रह का अधिक प्रभाव रहने वाला है। आपको बता दें कि इस साल का अंक 8 है और ऐसे में सितंबर के महीने पर मंगल के अलावा शनि का भी प्रभाव रहने वाला है। हालांकि, मूलांक के अनुसार लोगों पर मंगल और शनि का अलग-अलग असर पड़ेगा। लेकिन, सितंबर 2024 का महीना सामान्य तौर पर विवाद, सेना, सुरक्षा, दुर्घटना, आगजनी और तकनीकी मामलों के लिए उल्लेखनीय रह सकता है। आइए जानते हैं कि आपके मूलांक के लिए सितंबर 2024 का महीना कैसा रहेगा।
मूलांक 1 – Monthly Numerology September 2024
यदि आप किसी महीने की 1, 10, 19 या फिर 28 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 1 होगा। मूलांक 1 के लिए सितंबर का महीना क्रमशः 9, 8, 5 और 6 अंकों का प्रभाव लिए हुए है। यद्यपि 1 और 9 के बीच एवरेज या फिर एवरेज से थोड़े से बेहतर संबंध माने गए हैं। लेकिन बाकी के अंको का अधिक सपोर्ट नहीं मिल रहा है इसलिए इस महीने आपको अपने कामों को पूरा करने के लिए अपेक्षाकृत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। .
हालांकि, लंबे समय से लंबित कामों को पूरा करना ही समझदारी का काम होगा। इस महीने बेवजह के क्रोध को त्यागना जरूरी रहेगा। कई बार अपने से छोटे कर्मचारी या पद वाले व्यक्ति के साथ मित्रवत संबंध निभाने से भी कामों के अच्छे परिणाम मिलते हैं। ऐसी स्थिति में प्रोफेशनल लाइफ में अपने से जूनियर या असिस्टेंट लोगों के साथ भी मित्रवत व्यवहार करें जो कि इस महीने फायदे का काम साबित होगा। भाइयों और मित्रों के साथ संबंधों को मेंटेन करने की कोशिश भी फायदेमंद रहेगी।
उपाय: नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा।
मूलांक 2
यदि आप किसी महीने की 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 2 होगा। मूलांक 2 के लिए सितंबर का महीना क्रमशः 1, 8, 9, 5 और 6 अंकों का प्रभाव लिए हुए है। ऐसी स्थिति में यह महीना आपको मिले-जुले या एवरेज परिणाम दे सकता है। हालांकि, नए कामों की शुरुआत के लिए इस महीने को अच्छा कहा जाएगा। ऐसी स्थिति में यदि आपके पुराने काम पूरे हो गए हैं तो नए काम की शुरुआत करने का वक्त आ चुका है। नए-नए लोगों से मिलना और नए मित्रों के सहयोग से काम को आगे बढ़ाना इस महीने संभव हो सकेगा।
इस दौरान आपकी भावनाएं क्रोध में न बदल पाए इस बात का ख्याल रखना होगा। 8 अंकों का दो बार प्रभाव इस बात का संकेत कर रहा है कि कभी-कभी आप भावुक या निराश भी हो सकते हैं। हालांकि, इस महीने किसी भी प्रकार की बड़ी नकारात्मकता के योग नहीं है,परंतु मन में नकारात्मक भाव बने रह सकते हैं। ऐसी स्थिति में मानसिक प्रसन्नता पर काम करने की जरूरत रहेगी। साथ ही, संबंधों को लेकर आवश्यकता से अधिक भावुक होने से भी बचना होगा।
उपाय: सूर्य देव को कुमकुम मिला हुआ जल अर्पित करें।
मूलांक 3 – Monthly Numerology September 2024
यदि आप किसी महीने की 3,12, 21 या फिर 30 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 3 होगा। मूलांक 3 के लिए सितंबर का महीना क्रमशः 2, 8, 9, 5 और 6 अंकों का प्रभाव लिए हुए है। शुरुआती और सर्वाधिक प्रभाव डालने वाले अंक इस महीने सामान्य तौर पर आपका फेवर करते हुए नजर आ रहे हैं, सिर्फ अंक 5 और 6 आपके सपोर्ट में नहीं हैं। ऐसी स्थिति में आप ज्यादातर मामलों में अच्छे और अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। आपके मैनेजमेंट पार्ट को क्रिएटिविटी का सपोर्ट मिल सकता है। फलस्वरूप इस महीने आप कुछ शानदार भी कर सकते हैं।
यदि आपका काम साझेदारी का है तो इस महीने आप साझेदारी के कामों में काफी अच्छा कर सकते हैं। हालांकि यात्रा, टूर एंड ट्रेवल्स इत्यादि जैसे कामों से जुड़े हुए लोगों को धैर्य के साथ काम करने की जरूरत होगी। यदि कोई व्यक्ति या कोई काम समझ में नहीं आ रहा है, तो धैर्य पूर्वक किसी अनुभवी व्यक्ति से समझना समझदारी का काम होगा। जल्दबाजी उचित नहीं रहेगी। संबंधों को महत्व देंगे तो संबंधों से भी आपको महत्व मिलेगा। सामान्य तौर पर यह महीना आपको अच्छा परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। बस छोटी-मोटी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं, ऐसी स्थिति में धैर्य और संतुलन के साथ काम करना फायदेमंद रहेगा।
उपाय: भगवान शिव की पूजा-अर्चना करें।
मूलांक 4
यदि आप किसी भी महीने की 4,13, 22 या फिर 31 तारीख़ को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 4 होगा। मूलांक 4 के लिए सितंबर का महीना क्रमशः 3, 8, 9, 5 और 6 अंकों का प्रभाव लिए हुए है यानी कि इस महीने के अंक आपके मूलांक को बहुत अधिक सपोर्ट नहीं कर रहे हैं। ऐसे में, इस महीने कुछ मामलों में संघर्ष करना पड़ सकता है, विशेषकर सामाजिक मामलों में सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता होगी। कोई भी ऐसा काम न करें जिससे आपकी सामाजिक छवि ख़राब हो। कोई भी योजना बनाते समय इस बात का ख्याल रखना जरूरी होगा कि आपकी क्रिएटिविटी में कोई कमी न रह जाए।
यदि आप चाहें तो इस मामले में अपने सहयोगियों का सहयोग ले सकते हैं। इस महीने मित्रों के साथ कोई अनबन न होने पाए इस बात का ध्यान रखें। जो व्यक्ति हमेशा आपको प्रसन्न करने वाली बात कहे; जरूरी नहीं है कि वह आपका मित्र होगा और ऐसा भी जरूरी नहीं की है कि जो आपकी बातों का विरोध करें वह आपका मित्र नहीं है। कई बार आपकी गलत बातों का विरोध करने वाला व्यक्ति आपका मित्र भी हो सकता है। इन तथ्यों के आधार पर इस महीने मित्रों का परीक्षण करना समझदारी का काम होगा। इस महीने अपने मैनेजमेंट क्षमताओं पर अपेक्षाकृत अधिक ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप व्यवस्था बनाए रखने में कामयाब होते हैं तो सामान्य तौर पर परिणाम अनुकूल मिल सकेंगे।
उपाय: मंदिर में दूध और केसर का दान करें।
मूलांक 5 – Monthly Numerology September 2024
यदि आप किसी भी महीने की 5, 14 या फिर 23 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 5 होगा। मूलांक 5 के लिए सितंबर का महीना क्रमशः 4, 8, 9, 5 और 6 अंकों का प्रभाव लिए हुए है। इस महीने आप पर सर्वाधिक प्रभाव डालने वाला अंक 4 आपका फेवर कर सकता है, लेकिन अंक 8 और 9 से अधिक फ़ेवर की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। इन सभी कारणों से सितंबर में आपको अपेक्षाकृत अधिक मेहनत करने के लिए स्वयं को तैयार रखना होगा। साथ ही, स्वयं को अनुशासन में भी रखना होगा।
यद्यपि आप संतुलित मस्तिष्क के व्यक्ति हैं, लेकिन इस महीने मन-मस्तिष्क में कुछ फितूर भी देखने को मिल सकता है। बेहतर होगा कि अपने स्वभाव के अनुसार योजनाबद्ध तरीके से और संतुलित मस्तिष्क के साथ काम करें; तब जाकर परिणाम अच्छे मिल पाएंगे, अन्यथा चीजें बिगड़ भी सकती हैं। महत्वपूर्ण कामों को किसी दूसरे की देखरेख में छोड़ने की बजाय उस पर स्वयं ध्यान देना समझदारी का काम होगा। कोई व्यक्ति आपके स्वभाव या चरित्र पर उंगली न उठाने पाए इस बात को लेकर स्वयं के भीतर सुधार करने की भी आवश्यकता रहने वाली है।
उपाय: मस्तक पर नियमित रूप से केसर का तिलक करें।
मूलांक 6
यदि आप किसी भी महीने की 6, 15 या फिर 24 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 6 होगा। मूलांक 6 के लिए सितंबर का महीना क्रमशः 5, 8, 9, 5 और 6 अंकों का प्रभाव लिए हुए है। ऐसी स्थिति में यह महीना आपको मिले-जुले या औसत परिणाम दे सकता है। यद्यपि बौद्धिक कार्यों में आप अच्छा करते हुए देखे जाएंगे, लेकिन वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता होगी। इस महीने यात्रा करने के मौके मिल सकते हैं परंतु यात्राओं में लापरवाही न बरतें। सावधानी पूर्वक यात्रा करने पर आप न केवल यात्रा का आनंद ले सकेंगे बल्कि जिस उद्देश्य से आपने यात्रा की है या करेंगे उस उद्देश्य की पूर्ति भी हो सकेगी।
मनोरंजन के साथ-साथ अपने कामों को आगे बढ़ाने के लिए भी महीना अनुकूल रह सकता है। इस महीने कुछ परिवर्तन भी देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इन सभी कामों में एवरेज परिणाम मिलने की संभावना है। कड़ी मेहनत करने पर आप परिणामों को बेहतर कर सकेंगे अर्थात यह महीना चमत्कारिक रूप से कोई बड़ा परिणाम नहीं देगा। लेकिन, आपके द्वारा की गई मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी, उस मेहनत के परिणाम आपको अवश्य मिलेंगे। ऐसी स्थिति में मेहनत करें और मनोनुकूल परिणाम प्राप्त करें।
उपाय: नियमित रूप से गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करना शुभ रहेगा।
मूलांक 7 – Monthly Numerology September 2024
यदि आप किसी भी महीने की 7, 16 या फिर 25 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 7 होगा। मूलांक 7 के लिए सितंबर का महीना क्रमशः 6, 8, 9, 5 और 6 अंकों का प्रभाव लिए हुए है। ऐसे में, यह महीना आपको अनुकूल परिणाम दे सकता है। विशेषकर प्रेम संबंधों के लिए इस महीने को काफी अच्छा और अनुकूल कहा जाएगा। स्त्रियों से संबंधित किसी भी काम में यह माह अच्छे परिणाम दे सकता है। घर की साज-सज्जा के लिए सितंबर को अच्छा कहा जाएगा। साथ ही, घर-गृहस्थी से जुड़ी हुई चीजों की खरीदारी के लिए भी यह अवधि अच्छे परिणाम दे सकती है। पारिवारिक मामलों में भी इस महीने अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
यदि किसी परिजन से पिछले महीनों से कोई विवाद रहा है तो इस महीने उस विवाद को सुलझाने की कोशिश करने पर सफलता मिल सकती है। जिनकी उम्र विवाह की हो चुकी है, वह लोग इस महीने विवाह से संबंधित मामलों में शुभ समाचार सुन सकते हैं। प्रेम, विवाह और सगाई आदि से संबंधित मामलों में यह महीना अच्छे परिणाम दे सकता है। वैवाहिक जीवन की बात करें, तो वैवाहिक मामलों में इस महीने आप अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। अंक 8 की अधिकता को देखते हुए बेवजह की जिद से बचना समझदारी का काम होगा। साथ ही, बड़े बुजुर्गों का आदर करना भी जरूरी रहेगा। इस तरह की सावधानियां को अपनाने की स्थिति में इस महीने आप काफी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।
उपाय: कन्याओं का पूजन करके उनका आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा।
मूलांक 8 – Monthly Numerology September 2024
यदि आप किसी भी महीने की 8, 17 या फिर 26 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 8 होगा। मूलांक 8 के लिए सितंबर का महीना क्रमशः 7, 8, 9, 5 और 6 अंकों का प्रभाव लिए हुए है। इस महीने आप पर सर्वाधिक प्रभाव डालने वाला अंक 7 आपको औसत लेवल का सपोर्ट दे सकता है जबकि अंक 8 से आपको अच्छा सपोर्ट मिल सकता है। यही कारण है कि इस महीने आप कुछ सार्थक निर्णय ले सकते हैं। हालांकि आलस्य से बचना जरूरी रहेगा। साथ ही, किसी भी मामले में जिद करने से बचें। यदि आप इन सावधानियों को अपनाते हैं तो इस महीने आपको कुछ अच्छे अनुभव मिल सकेंगे।
आपके पास इस महीने अच्छे और बुरे की पहचान करने की ताकत होगी और फलस्वरूप, आप सही व्यक्ति का चयन करके अपने कामों को समय से पूरा करवा सकेंगे। कार्यक्षेत्र के अलावा व्यक्तिगत जीवन में भी आप इस महीने अच्छी अनुभूति प्राप्त कर सकेंगे। आपको अच्छे और बुरे मित्र की पहचान हो सकेगी। आप धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं और ऐसे में, अध्यात्म से संबंधित मामलों के लिए सितंबर का महीना आपको काफी अच्छे परिणाम दे सकता है। बस अंक 9 के प्रभाव के कारण इस महीने स्वयं को क्रोधित होने से बचाना होगा। यदि आप संयम के साथ काम करेंगे तो इस महीने आपको न केवल कार्यक्षेत्र और सामाजिक मामलों में अच्छे परिणाम मिलेंगे बल्कि आप व्यक्तिगत जीवन में भी अनुकूलता का अनुभव कर सकेंगे।
उपाय: गुरुवार के दिन मंदिर में चने की दाल का दान करें।
मूलांक 9 – Monthly Numerology September 2024
यदि आप किसी भी महीने की 9,18 या फिर 27 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 9 होगा। मूलांक 9 के लिए सितंबर का महीना क्रमशः 8, 9, 5 और 6 अंकों का प्रभाव लिए हुए है। अंक 5 और 6 को छोड़कर बाकी के सभी अंकों से आपको इस महीने सपोर्ट मिल सकता है। अतः इस महीने आप काफी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। आप अपनी मेहनत के अच्छे नतीजे प्राप्त करके प्रसन्नता का अनुभव कर सकेंगे। आर्थिक मामले में इस महीने आपको उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।
आप अपने व्यापार-व्यवसाय में भी अच्छा करते हुए देखे जा सकेंगे। यदि आप अपने पुराने काम का विस्तार करने के इच्छुक हैं अथवा किसी नए काम का शुभारंभ करना चाह रहे हैं तो इस मामले में भी आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। हालांकि, अंक 8 की अधिकता इस बात का संकेत कर रही है कि इस महीने नए काम की शुरुआत में धैर्य रखने की आवश्यकता होगी। साथ ही, अनुभवी व्यक्तियों के सहयोग की आवश्यकता भी आपको रहने वाली है। धैर्य और अनुभव के सहारे नए प्रयोग करने की स्थिति में ही अच्छे परिणाम मिल सकेंगे।
उपाय: गरीब और जरूरतमंद लोगों को अपने सामर्थ्य के अनुसार भोजन करवाएं।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. मूलांक 1 के स्वामी ग्रह कौन हैं?
उत्तर :- मूलांक 1 पर ग्रहों के राजा सूर्य का स्वामित्व है।
2. मूलांक 4 के लिए सितंबर कैसा रहेगा?
उत्तर :- सितंबर 2024 मूलांक 4 वालों को मिले-जुले या एवरेज परिणाम दे सकता है।
3. केतु का अंक कौन सा है?
उत्तर :- मूलांक 7 पर केतु ग्रह का शासन है।