Cancer Horoscope 2024: कर्क राशिफल २०२४: स्वास्थ इस वर्ष साथ नही देगा; आर्थिक जीवन में मिल सकता है धोखा, इन लोगों से रहें सावधान!

Cancer Horoscope 2024

Cancer Horoscope 2024: कर्क राशिफल २०२४: स्वास्थ इस वर्ष साथ नही देगा; आर्थिक जीवन में मिल सकता है धोखा, इन लोगों से रहें सावधान!

Cancer Horoscope 2024 : के माध्यम से जानें 2024 के बारे में हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण बातें। वैदिक ज्योतिष पर आधारित इस विशेष राशिफल को हमारे विद्वान ज्योतिषियों ने आपके जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं के मद्देनजर तैयार किया है। ऐसे में क्या करियर से सम्बंधित आपके सभी सपने इस वर्ष साकार हो सकेंगे? क्या इस वर्ष आपको भाग्य और स्वास्थ्य का साथ मिलेगा? क्या इस वर्ष आपको प्रमोशन आदि हासिल होगा? इन सभी सवालों का जवाब आपको यहाँ प्रदान किया जा रहा है। तो आइये आगे बढ़ते हैं और जान लेते हैं कर्क जातकों के लिए यह साल कितना शुभ और विशेष रहने वाला है।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में भचक्र को कुल 12 राशियों में बांटा गया है। मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन यह 12 राशियां होती हैं और व्यक्ति का जन्म किसी न किसी राशि के अंतर्गत ही होता है, जिसके परिणाम स्वरूप उसकी प्रवृत्ति होती है। सभी राशियों के स्वामी अलग-अलग ग्रह होते हैं और किसी वर्ग विशेष में विभिन्न ग्रहों का किसी विशेष राशि में अलग-अलग प्रभाव होता है।

उदाहरण के लिए मेष राशि का स्वामी मंगल, वृषभ राशि का स्वामी शुक्र तथा मिथुन राशि का स्वामी बुध होता है। इसी क्रम में हम कर्क राशि के जातकों की बात करेंगे और कर्क राशिफल 2024 के आधार पर हम आपको बताएंगे कि किन ग्रहों का प्रभाव आप पर पड़ रहा है और क्या यह आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा या प्रतिकूल यह सब इस लेख में बताएंगे। सभी जानकारी के लिए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

कर्क वार्षिक राशिफल २०२४ Cancer Horoscope 2024

यह राशिफल कर्क राशि वालों को वर्ष 2024 की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करेगा जिसकी सहायता से आप नए साल में मिलने वाले अच्छे-बुरे परिणामों को जानकर उसके अनुसार अपने भविष्य की योजना बना सकें और जीवन के हर पहलू में सफलता प्राप्त कर सकें। सिर्फ इतना ही नहीं, 2024 का यह कर्क वार्षिक राशिफल २०२४ आपको लाभ-हानि, स्वास्थ्य, वाहन एवं संपत्ति खरीदने का शुभ समय, इस साल आपका करियर कौन सी करवट लेगा आदि महत्वपूर्ण बातों से भी अवगत कराएगा।

हालांकि, आपको बता दें कि इस साल में होने वाले ग्रहों के गोचर, उनकी चाल एवं स्थिति का गहन विश्लेषण करके Astroo Magic एवम Shree Seva Pratishthan के अनुभवी ज्योतिषी श्रीपाद विनायक जोशी (गुरुजी) द्वारा वर्ष 2024 के लिए यह राशिफल तैयार किया गया है जो कि चंद्र राशि पर आधारित है यानी कि यदि आपका जन्म कर्क राशि के तहत हुआ है, तो यह राशिफल आपके लिए ही है। तो आइए अब बिना देर किये आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि कर्क राशि वालों के लिए वर्ष 2024 क्या कुछ लेकर आएगा।

कर्क वार्षिक ग्रह गोचर राशिफल २०२४

Cancer Yearly Planet Transit Horoscope 2024 : राशि के जातकों के लिए वर्ष की शुरुआत में बुध और शुक्र पांचवें भाव में विराजमान हैं और ऐसे में प्रेम और आर्थिक जीवन के लिहाज यह वर्ष आपके लिए अनुकूल साबित होगा लेकिन सूर्य और मंगल के छठे भाव में होने और शनि महाराज के आठवें भाव में होने से स्वास्थ्य समस्याओं में बढ़ोतरी हो सकती है और आपके खर्चे भी अधिक हो सकते हैं। देव गुरु बृहस्पति दसवें भाव में होकर करियर और परिवार के बीच संतुलन स्थापित करने में मददगार बनेंगे और 01 मई के बाद आपके ग्यारहवें भाव में जाकर आपकी आमदनी में स्पष्ट वृद्धि करेंगे। धर्म-कर्म के मामलों में आपकी रुचि जागृत होगी।

राहु की मौजूदगी पूरे वर्ष आपके नौवें भाव में रहने से आपको तीर्थ स्थानों पर जाने और विशेष नदियों जैसे की गंगा जी में स्नान करने का मौका मिलेगा। आप धार्मिक भी बनेंगे और लंबी यात्राओं पर भी जाएंगे। इस प्रकार यह वर्ष यात्राओं से भरा रह सकता है। इस वर्ष आप को विशेष रूप से अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी। इसके साथ ही अपने पिताजी के स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना होगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव आते जाते रहेंगे लेकिन आपको बिना हिम्मत हारे अपने काम में लगे रहने की आदत डालनी होगी। इसी से आपको सफलता मिलेगी। इस वर्ष आपको विदेश जाने में सफलता मिल सकती है।

कर्क प्रेम राशिफल २०२४ Cancer Horoscope 2024

Cancer Love Horoscope 2024 : के अनुसार, इस वर्ष कर्क राशि के जातकों के प्रेम संबंधों की शुरुआत बहुत खूबसूरती से होगी क्योंकि वर्ष की शुरुआत में ही बुध और शुक्र जैसे दो शुभ और प्रेम प्रदान करने वाले ग्रह आपके पांचवें भाव में रहेंगे। इसके परिणाम स्वरूप आपके प्रेम जीवन में नई ऊर्जा बनी रहेगी। आप और आपके परिजनों के बीच रोमांस के भरपूर योग बनेंगे। आप अपने रिश्ते का पूरा लुत्फ उठाएंगे। साथ में घूमने जाना, फिल्म देखना, बाहर खाना खाने जाना, एक दूसरे के हाथ में हाथ डाले घूमना, ऐसी अनेक गतिविधियां जो एक प्रेमी प्रेमिका आमतौर पर करते हैं, आप भी करते नजर आएंगे।

इससे वर्ष की शुरूआत आपको बहुत खुशी देगी लेकिन फरवरी से लेकर अगस्त के बीच का समय आपके प्रेम संबंधों के लिए तनावपूर्ण रहने वाला है। आपके प्यार को किसी की बुरी नज़र भी लग सकती है इसलिए अपने प्यार का बखान करने से बचें। इसके साथ ही एक बात और विशेष ध्यान रखें कि अपने किसी दोस्त को भी इतना हक ना दें कि वह आपके प्रेम संबंध के बारे में हस्तक्षेप करें क्योंकि इससे आपका रिश्ता टूट सकता है। आप और आपके प्रियतम एक दूसरे पर विश्वास रखेंगे तो वर्ष की तीसरी तिमाही आपके प्रेम जीवन को संतुलित बनाए रखेगी और वर्ष के चौथे तिमाही में आप अपने प्रेम संबंध का अगला पड़ाव पार कर सकते हैं और एक दूसरे के साथ विवाह के बारे में विचार कर सकते हैं।

कर्क करियर राशिफल २०२४

Cancer Career Horoscope 2024 : नए वर्ष के दौरान आपके करियर की बात करें तो वर्ष की शुरुआत अच्छी रहेगी। शनि महाराज आठवें भाव से आपके दसवें भाव दृष्टि डालेंगे और देव गुरु बृहस्पति भी दसवें भाव में रहेंगे तथा सूर्य और मंगल छठे भाव में रहकर आपको अपनी नौकरी में परिपक्व बनाएंगे। आप अपने काम के लिए जाने जाएंगे। लोगों की जुबान पर आपका नाम होगा। आप पूरी मेहनत और कार्यकुशलता से अपने काम को अंजाम देंगे जिससे नौकरी में आप की स्थिति प्रबल होगी। 1 मई को बृहस्पति के ग्यारहवें भाव में जाने से आप और आप के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच रिश्ते और बेहतर बनेंगे। इसका आपको समय-समय पर लाभ होगा और आपकी मुश्किल परिस्थितियों में आप के वरिष्ठ अधिकारी आपको सहयोग करेंगे। बृहस्पति की पांचवीं दृष्टि तीसरे भाव पर होने से आपको अपने साथ काम करने वाले सहकर्मियों का सहयोग भी समय-समय पर मिलता रहेगा।

कर्क भविष्यफल के अनुसारआप अपनी नौकरी में वर्ष के उत्तरार्ध में और भी अच्छा प्रदर्शन कर पाने में कामयाब रहेंगे। इसकी बदौलत आपको पदोन्नति की प्राप्ति हो सकती है और आपकी तनख्वाह में भी वृद्धि होगी जिससे आपको बहुत खुशी मिलेगी और आपका आत्मबल बढ़ेगा। आप अपनी नौकरी को दिल लगाकर करेंगे। बीच-बीच में कुछ षड्यंत्रकारी लोग आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे जिससे कुछ समय के लिए आपका मानसिक तनाव बढ़ेगा लेकिन आप उन चुनौतियों से बाहर निकल कर अपने करियर में अपने काम के दम पर टिके रहेंगे और अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। लेकिन, 23 अप्रैल से 1 जून के बीच नौकरी में बदलाव हो सकता है।

कर्क शिक्षा राशिफल २०२४ Cancer Horoscope 2024

Cancer Education Horoscope 2024 : भविष्यफलके अनुसार वर्ष की शुरुआत विद्यार्थियों के लिए अनुकूल रहेगी। बुध और शुक्र के प्रभाव से तथा चतुर्थ भाव और द्वितीय भाव पर देव गुरु बृहस्पति की दृष्टि के कारण आप अपनी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर पाने में कामयाब रहेंगे। आपकी स्मरण शक्ति और आपकी मेधा बढ़ेगी तथा आप अपने विषयों को और बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। आप की एकाग्रता भी बनी रहेगी जिससे पढ़ाई पर ध्यान बनाए रखना आपके लिए आसान होगा। इससे आपकी राह आसान होगी। वर्ष की शुरुआत में सूर्य और मंगल के छठे भाव में रहने से प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता के योग बन सकते हैं। इसके बाद मई, अगस्त और नवंबर – दिसंबर के बीच भी आपके लिए उत्तम समय होगा क्योंकि तब आप किसी अच्छी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त करके सरकारी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।

अगर आप इस वर्ष उच्च उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको इस वर्ष विदेश जाने का मौका मिल सकता है लेकिन उसके लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत करनी होगी और राहु की उपस्थिति नौवें भाव में होने से आप अपनी शिक्षा को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित रहेंगे लेकिन बीच-बीच में आपका ध्यान भंग होता रहेगा जिससे शिक्षा में उतार-चढ़ाव रहेगा। आठवें भाव में शनि होने के कारण भी आपको अपनी शिक्षा में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा और विशेष रूप से वर्ष का प्रथम और द्वितीय तिमाही कमजोर रह सकता है। वर्ष का उत्तरार्ध आपको उच्च शिक्षा में सफलता देगा।

कर्क वित्त राशिफल २०२४

Cancer Finance Horoscope 2024 : के अनुसार, यह वर्ष आपको वित्तीय तौर पर संतुलन साधने में समस्या को दर्शा रहा है। आपको बार-बार अपने वित्तीय संतुलन पर ध्यान देना होगा क्योंकि जहां एक ओर वित्त बार-बार आपकी तरफ आएगा तो वहीं दूसरी ओर आमदनी और व्यय के बीच आप परेशानी महसूस करेंगे। आपको किसी वित्तीय सलाहकार की आवश्यकता भी पड़ सकती है जो समय-समय पर आपको सही सलाह देकर वित्तीय रूप से मजबूत बनने में आपकी मदद कर सके क्योंकि इस वर्ष जहां धन बराबर मात्रा में आएगा तो वहीं खर्चों में भी वृद्धि होगी। अब आप उनके बीच कैसा संतुलन बना कर रखते हैं, यही आप की वित्तीय स्थिति को दर्शाएगा।

कर्क पारिवारिक राशिफल २०२४ Cancer Horoscope 2024

Cancer Family Horoscope 2024 : वर्ष की शुरुआत पारिवारिक जीवन के लिए बहुत अनुकूल रहेगी। देव गुरु बृहस्पति की दृष्टि आपके चतुर्थ भाव पर रहेगी लेकिन शनि महाराज आपके दूसरे भाव को देखेंगे तथा मंगल की दृष्टि वर्ष की शुरुआत में आपके बारहवें भाव और आपके पहले भाव पर होने से परिवार में प्रेम रहेगा। घर के बुजुर्ग आपको आशीर्वाद देंगे और आपकी बातों को सराहेंगे। आपका मार्गदर्शन करेंगे लेकिन आपकी वाणी में कुछ उग्रता होने के कारण आप उनकी बातों को उल्टे रूप में ले सकते हैं जिससे कुछ समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। आपको अपनी इस आदत से बाज आना होगा क्योंकि यह वर्ष की प्रथम तिमाही में आपको परेशान कर सकती है। हालांकि परिवार के लोगों की ओर से आप को समर्थन जारी रहेगा।

आपके भाई – बहनों को कुछ समस्याएं हो सकती हैं लेकिन अपनी निजी समस्याओं को एक तरफ रखते हुए वे आपके लिए मददगार बने रहेंगे। इस वर्ष आपके पिताजी को स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि आठवें भाव में वर्ष पर्यंत शनि महाराज और नौवें भाव में वर्ष पर्यंत राहु महाराज की उपस्थिति आपके पिताजी की स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ाने वाली हो सकती है। विशेष रूप से जब 23 अप्रैल से 1 जून के बीच मंगल का गोचर भी आपके नवम भाव में राहु के साथ होगा तो अंगारक दोष बनने के कारण पिताजी को विशेष स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान उनके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और आवश्यकता होने पर उपचार कराएं। वर्ष की अंतिम तिमाही निजी संबंधों में प्रगाढ़ता लाएगी।

कर्क संतान राशिफल २०२४

Cancer Children Horoscope 2024 : यदि आपकी‌ संतान के लिए वर्ष की शुरुआत की बात करें, तो वर्ष की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। आपकी संतान में कलात्मक अभिव्यक्ति की बढ़ोतरी होगी। वह अपनी किसी रुचि को आगे बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। उनको समाज में मान सम्मान भी मिलेगा और आपका प्रेम भी प्राप्त होगा। उनकी उन्नति देखकर आप भी फूले नहीं समाएंगे। कर्क राशिफल 2024 के अनुसार, 1 मई से जब बृहस्पति आपके ग्यारहवें भाव में बैठकर आपके पांचवें भाव और सातवें भाव को देखेंगे तो आपके संतान के लिए वह समय अधिक उपयुक्त रहेगा और वे अपने जिस भी क्षेत्र में हों, उसी में उन्हें सफलता मिलेगी।

उनको मान सम्मान मिलेगा, वे आज्ञाकारी बनेंगे, उनके अंदर संस्कारों की वृद्धि होगी और आपको यह जानकर प्रसन्नता होगी तथा खुद पर गर्व भी महसूस होगा। आपकी विवाह योग्य संतान का विवाह भी इस वर्ष के उत्तरार्ध में होने के प्रबल योग बनेंगे। यह साल आपको संतान की ओर से प्रसन्नता देगा। अप्रैल, मई और जून के महीने कुछ कमजोर रहेंगे। इस दौरान उनकी सेहत और संगति का ध्यान रखें।

कर्क विवाह राशिफल २०२४ Cancer Horoscope 2024

Cancer Marriage Horoscope 2024 : के अनुसार वैवाहिक जातकों को वर्ष की शुरुआत में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। सूर्य और मंगल के छठे भाव तथा शनि देव के आठवें भाव में रहने से सातवां भाव पीड़ित अवस्था में रहेगा और सातवें भाव के स्वामी शनि स्वयं आठवें भाव में जाने से दांपत्य जीवन में तनाव और टकराव का सामना करना पड़ सकता है। इस वर्ष आपको बहुत ज्यादा ध्यान देना होगा क्योंकि यदि आपकी कुंडली विशेष में दांपत्य जीवन को लेकर स्थितियां अनुकूल नहीं हैं और आप की ग्रह दशा भी अच्छी नहीं चल रही है तो इस वर्ष विवाह विच्छेद की स्थिति भी बन सकती है क्योंकि आपके रिश्ते में ससुराल पक्ष का हस्तक्षेप बहुत ज्यादा हो जाएगा जिसके परिणामस्वरूप दांपत्य जीवन में कष्ट बढ़ेगा। जनवरी और फरवरी के महीने ज्यादा परेशानी युक्त रहेंगे क्योंकि सूर्य और मंगल दोनों ही सातवें भाव में प्रवेश कर जाएंगे।

यदि आप अकेले हैं और एक अच्छे जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं तो इस वर्ष आपको अपनी तलाश को जारी रखना होगा। वर्ष के अंतिम महीनों में अल्प संभावनाएं बन सकती हैं कि आपका विवाह हो जाए अन्यथा आपका विवाह अगले वर्ष होने के योग अधिक बनेंगे। विवाह संबंधित बातें अवश्य ही इस वर्ष चल सकती हैं लेकिन विवाह अगले वर्ष करना ही आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है क्योंकि इस वर्ष ग्रह स्थिति आपके पक्ष में नहीं हैं। हालांकि कर्क भविष्यफल के अनुसार, 1 मई को जब देव गुरु बृहस्पति ग्यारहवें भाव में बैठकर आपके पांचवें और सातवें भाव को देखेंगे तो उससे वर्ष का उत्तरार्ध दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ाएगा और विवाहित जातकों के दांपत्य संबंधों को धीरे-धीरे अनुकूल बनाने में मददगार बनेगा।

कर्क व्यापार राशिफल २०२४

Cancer Business Horoscope 2024 : राशि के व्यापार करने वाले जातकों को इस वर्ष सावधानी से काम करना होगा क्योंकि सातवें भाव के स्वामी शनि महाराज पूरे वर्ष पर्यंत आपके आठवें भाव में बने रहेंगे जिससे व्यापार में उठापटक होती रहेगी और व्यापार को लेकर पूंजी निवेश करने से पहले भी आपको बहुत सोचना होगा क्योंकि कई बार ऐसी स्थिति उत्पन्न होगी कि जब आपको धन हानि हो सकती है और व्यापार में बनते हुए काम अटक सकते हैं। दसवें भाव में बृहस्पति की उपस्थिति 1 मई तक रहेगी। तब तक का समय बृहस्पति की वजह से थोड़ा बहुत ठीक बना रहेगा और आप कोई नया व्यापार भी शुरू कर सकते हैं लेकिन, 1 मई के बाद बृहस्पति ग्यारहवें भाव में जाकर सप्तम भाव को देखेंगे और तीसरे और पांचवें भाव पर भी दृष्टि डालेंगे।

आपको इस वर्ष किसी महत्वपूर्ण और समाज में जाने-माने वयोवृद्ध व्यक्ति का सहयोग प्राप्त हो सकता है जो आपके व्यापार में साथ देकर आपको उन्नति की राह पर लाने में मददगार बन सकते हैं। 5 फरवरी से 15 मार्च तक मंगल का गोचर आपके सातवें भाव में रहने से आप कोई बड़ी डील भी कर सकते हैं जिससे आपके व्यापार को और उन्नति मिलेगी और आपका नाम होगा लेकिन 15 मार्च से 23 अप्रैल तक मंगल का गोचर भी आठवें भाव में शनि के साथ होगा।

आपको धीरे-धीरे चुनौतियों से पार पाना होगा। यदि आपके जीवन साथी ही आपके व्यापार के साझेदार हैं तो आपको अपने ससुराल के लोगों को अपने व्यापार से दूर करना होगा नहीं तो आप परेशानियों में आ सकते हैं। अपना कर समय से चुकाएं क्योंकि उसके लिए आपको नोटिस भी प्राप्त हो सकता है। नवंबर से दिसंबर के महीने व्यापार को अच्छी उन्नति दिलाएंगे और कुछ बाहरी स्रोतों से भी आपका व्यापार मजबूत होगा।

कर्क संपत्ति और वाहन राशिफल २०२४ Cancer Horoscope 2024

Cancer Property and Vehicle Horoscope 2024 : वर्ष का पहला तिमाही आपकी संपत्ति और वाहन के लिहाज से अनुकूल रहने की संभावना है। आप 1 से 18 जनवरी, 12 फरवरी से 7 मार्च, 31 मार्च से 12 जून और फिर 18 सितंबर से 13 अक्टूबर के बीच कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। हालांकि इस दौरान भी सबसे ज्यादा उपयुक्त समय 19 मई से 12 जून के बीच होगा, जब आपके चतुर्थ भाव के स्वामी शुक्रवार आज अपनी उच्च राशि में होंगे और आपको वाहन दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आपको भूल कर भी 18 जनवरी से 12 फरवरी और 12 फरवरी से 7 मार्च के बीच वाहन खरीदने से बचना चाहिए क्योंकि उस दौरान वाहन लेने से दुर्घटना की संभावना बन सकती है।

कर्क भविष्यफलके अनुसार यदि आप कोई संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो वर्ष की शुरुआत के लिए अच्छी रहने वाली है। जनवरी से मार्च के बीच आप कोई संपत्ति खरीदने में कामयाब हो सकते हैं। यह संपत्ति खूबसूरत जगह पर हो सकती है तथा उसके आसपास कोई मंदिर या धार्मिक स्थल होने के योग भी होंगे। इसके अतिरिक्त अगस्त और फिर नवंबर तथा दिसंबर के बीच आप किसी बड़ी संपत्ति के क्रय-विक्रय से लाभ भी कमा सकते हैं।

कर्क धन और लाभ राशिफल २०२४

Cancer Money and Profit Horoscope 2024 : राशि के जातकों को इस वर्ष एक बात का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होगी कि आपको अच्छी आमदनी प्राप्त होने के योग बनेंगे लेकिन वर्ष की शुरुआत कुछ कमजोर रहेगी। सूर्य और मंगल आपके छठे भाव में रहेंगे तो शनि महाराज पूरे वर्ष ही आपके आठवें भाव में रहकर खर्चों में तेजी बनाए रखेंगे। आपको कोई भी काम करने से पूर्व और किसी भी संपत्ति में हाथ डालने से पूर्व उसके सभी पक्षों को ध्यान से देखना होगा क्योंकि अगर आप कोई ऐसी प्रॉपर्टी खरीद लेते हैं जो विवादित हो तो उस पर आपको काफी धन व्यय करना पड़ सकता है। शेयर बाजार में निवेश के उद्देश्य से फरवरी का महीना अच्छा है और उसके बाद जुलाई से अगस्त के बीच का समय भी अनुकूल रहेगा।

इस वर्ष आपको अपने भाई बहनों के द्वारा भी आर्थिक मदद प्राप्त हो सकती है जो आपके कामों को बनने में आपकी मदद करेंगे और उसके लिए धन प्रदान कर सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों को वर्ष के उत्तरार्ध में तनख्वाह में वृद्धि की सौगात मिल सकती है जिससे उनकी आमदनी में बढ़ोतरी के योग बनेंगे। व्यापार करने वाले जातकों को भी अच्छे लाभ की स्थिति बन सकती है लेकिन दूसरी तिमाही में ही ऐसा होने की संभावना अधिक है। कर्क भविष्यफलके अनुसार पहली तिमाही में कहीं पर भी पूंजी निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है इसलिए बहुत सावधानी से आगे चलना चाहिए। आपको अप्रैल से जून के बीच और फिर सितंबर से अक्टूबर के बीच सरकारी क्षेत्र से भी धन लाभ हो सकता है।

कर्क स्वास्थ्य राशिफल २०२४ Cancer Horoscope 2024

Cancer Health Horoscope 2024 : वर्ष की शुरुआत स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अनुकूल नहीं रहने वाली है इसलिए आपको सावधानी रखनी चाहिए। छठे भाव में सूर्य और मंगल स्थित होंगे जिसकी वजह से शरीर का ताप बढ़ सकता है और इससे आपको बुखार और सिर दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अत्यधिक गर्म मिर्च मसालों के भोजन से भी आपको बचना चाहिए। शनि महाराज वर्ष भर आपके आठवें भाव में रहेंगे इसलिए इस वर्ष कोई बड़ी बीमारी ना जन्म ले, इसके लिए आपको पहले से ही तैयार रहना होगा और छोटी-छोटी समस्याओं को भी पूरी गंभीरता से लेना होगा। 15 मार्च से 23 अप्रैल के बीच आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा क्योंकि उस दौरान मंगल भी शनि के साथ अष्टम भाव में होंगे।

इस दौरान वाहन भी सावधानी से चलाएं और संभव हो तो किसी और से वाहन चलवाएं और खुद बैठकर जाएं। यदि आप किसी पुरानी समस्या से जूझ रहे हैं तो इस दौरान आपकी शल्य चिकित्सा भी हो सकती है। इसके बाद 23 अप्रैल से 1 जून तक मंगल का गोचर आपके नवम भाव में होगा, जहां पर पहले से ही राहु विराजमान हैं और इस प्रकार मंगल – राहु अंगारक योग बनने से आपके पिताजी को भी स्वास्थ्य समस्याएं घेर सकती हैं और आपको भी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।सकती हैं। इस समय के बाद धीरे-धीरे आपकी सेहत में सुधार आने के योग बनेंगे और 12 जुलाई के बाद से आपका स्वास्थ्य अनुकूलता की ओर बढ़ेगा। नवंबर और दिसंबर के महीने स्वास्थ्य लाभ कराएंगे लेकिन बीच-बीच में छोटी-छोटी समस्याएं सामने आ

२०२४ में कर्क राशि के लिए भाग्यशाली अंक Cancer Horoscope 2024

Lucky numbers for Cancer in 2024 : कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है और कर्क राशि के जातकों का भाग्यशाली अंक 2 और 6 है। ज्योतिष के अनुसार कर्क भविष्यफलयह बताता है कि, इस वर्ष का कुल योग 8 होगा। यह साल कर्क राशि के जातकों के लिए मध्यम वर्ष रहने वाला है इसलिए आपको इस वर्ष जिस क्षेत्र में भी उन्नति करने की आप सोच रहे हों, उसके लिए ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता होगी। आपकी मेहनत ही आप का मुख्य स्रोत होगी जिसके माध्यम से आप अपने जीवन में इस वर्ष के दौरान सफलता प्राप्त कर पाएंगे।

कर्क राशिफल २०२४: ज्योतिषीय उपाय Cancer Horoscope 2024: Astrological Remedies

  • आपको प्रतिदिन श्री हनुमान चालीसा और श्री बजरंग बाण का पाठ करना चाहिए।
  • अपने जन्मदिन पर और विशेष अवसरों पर अथवा विशेष समस्याओं के निराकरण के लिए रुद्राभिषेक संपन्न कराना चाहिए।
  • शनि की अनुकूलता प्राप्त करने के लिए शनिवार के दिन शनिदेव के दाहिने पैर की सबसे छोटी उंगली पर थोड़ा सा सरसों का तेल चढ़ा कर उनकी मालिश करनी चाहिए।
  • चींटियों को आटा और चीनी डालना भी आपके लिए हितकारी रहेगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न frequently Asked question

प्रश्न :- कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 2024?

कर्क राशि के जातकों को वर्ष 2024 में अपने परिवार और प्रेम संबंधों में सुख और सम्बंधों की मजबूती के समय के शुभ परिणाम प्राप्त होने के प्रबल संकेत मिल रहे हैं।

प्रश्न :- कर्क राशि का भाग्योदय कब होगा 2024?

उत्तर :- कर्क जातकों के लिए वर्ष 2024 पूरा ही शानदार रहने वाला है। विषेशतौर पर वर्ष 2024 की शुरुआत से लेकर 30 अप्रैल 2024 तक जब देवगुरु बृहस्पति आपके दशम भाव से गोचर करेंगे।

प्रश्न :- कर्क राशि वालों के भाग्य में क्या लिखा है?

उत्तर :- वर्ष 2024 में जिम्मेदारी से कार्य करना और अपने कामों की सूची बनाकर चलना आपके लिए बेहतर रहेगा और इससे आपका भाग्य भी निखरेगा।

प्रश्न :- कर्क राशि का जीवनसाथी कौन है?

उत्तर :- वृषभ राशि, कन्या राशि, वृश्चिक राशि और मीन राशि के लोगों को कर्क जातकों का सबसे उत्तम साथी माना जाता है।

प्रश्न :- कर्क राशि से कौन सी राशि प्यार करती है?

उत्तर :- वृषभ राशि, तुला राशि और वृश्चिक राशि।

प्रश्न :- कर्क राशि वालों के दुश्मन कौन है?

उत्तर :- कर्क राशि के शत्रुओं में कुंभ राशि के जातकों का नाम शीर्ष पर होता है।

Share someone who needs a little cosmic boost in their life!"

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Guidance: -

We hope you will definitely like this article. If so, you should share it with your other well-wishers. Thank you!

Click on the following WhatsApp and Telegram to keep getting notification of such new articles from time to time.

If you have any problem, any query in this regard, it will surely be resolved, or if you need further guidance in this regard, you can Email me at astroomagic.com@gmail.com or the contact facility given below.

(Suggestion :- If you want to see your horoscope, if you want to ask questions, we will certainly cooperate, but there may be a delay due to heavy workload, those who are patient and ready to wait should be insisted to see the horoscope.)

For more information contact :-

AstrooMagic, Trusted Solution Services
Shripad Vinayak Joshi (Guruji) +91 9404594997
Stock Market Astrology Predictor
Astrologist & Palmistry, Numerologist
Vasstu Shastra Consultant,
Tarot Card Reader And Pridictor

Search

Recent Post

Website Developer