Sagittarius Horoscope 2024: धनु राशिफल 2024: जीवन के सभी क्षेत्रों में परिवर्तन संभव, संघर्षों से भरा रहेगा ये साल, करियर के लिए कठिन समय

Sagittarius Horoscope 2024

Sagittarius Horoscope 2024: धनु राशिफल 2024: जीवन के सभी क्षेत्रों में परिवर्तन संभव, संघर्षों से भरा रहेगा ये साल, करियर के लिए कठिन समय

Sagittarius Horoscope 2024 : वैदिक ज्योतिष पर आधारित सबसे सटीक राशिफल है। इस वर्ष आपके पारिवारिक जीवन, प्रेम जीवन, स्वास्थ्य, आर्थिक पक्ष, संपत्ति, शिक्षा, आदि के सन्दर्भ में आपके जीवन में क्या कुछ घटित होने वाला है इस बात की जानकारी आपको इस Sagittarius Horoscope 2024 आर्टिकल के माध्यम से यहाँ प्रदान की जा रही है। इसके अलावा आपको यहाँ कुछ सरल ज्योतिषीय उपाय भी बताये जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने जीवन में आने वाली किसी भी तरह की परेशानी और बाधा का हल प्राप्त कर सकते हैं। तो बिना देरी किये पढ़ें धनु राशिफल २०२४ और जानें आपके लिए यह साल रहेगा कितना शुभ?

हम आशा करते हैं कि इस लेख की मदद से आप नए साल में नए पैमाने तय करें और जिंदगी में किसी भी प्रकार के जोख़िम लेने से पहले एक बार ज्योतिषीय सलाह जरूर ले क्योंकि बाद में पछताने से अच्छा है कि आप जानकारी अनुसार पहले ही सतर्क हो जाएं। तो चलिए अधिक जानने के लिए पढ़ें Sagittarius Horoscope 2024 धनु राशिफल 2024 और जानें अपना भविष्यफल व अपनी समस्याओं को दूर करने के विशेष ज्योतिषीय उपाय। यक़ीनन हमारे बताए उपायों से आपका आने वाला साल न केवल काफी सुख शांति से परिपूर्ण रहेगा बल्कि इस साल आपका जीवन भी खुशियों से भरपूर हो जाएगा। सभी जानकारी के लिए आर्किटल को अंत तक जरूर पढ़ें।

धनु वार्षिक राशिफल २०२४ Sagittarius Horoscope 2024

यह राशिफल विशेष तौर पर धनु राशि वालों के लिए तैयार किया गया है ताकि आने वाले नए साल में आप अपने भविष्य के बारे में जान सकें। साथ ही, Astroo Magic एवम Shree Seva Pratishthan का यह राशिफल आपको बताएगा कि वर्ष 2024 आपके जीवन के प्रत्येक क्षेत्र जैसे कि करियर, व्यापार, प्रेम जीवन, वैवाहिक जीवन, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि के लिए कैसा रहेगा और किन क्षेत्रों में आपको तरक्की मिलेगी जबकि किन क्षेत्रों में आपको सावधानी के साथ आगे बढ़ना होगा।

केवल इतना ही नहीं, उपरोक्त के अतिरिक्त आपको यह भी जानने को मिलेगा कि क्या इस वर्ष आप कोई संपत्ति खरीद पाएंगे या कोई नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं, यदि हां तो कब, आप यदि विद्यार्थी हैं तो आपको अपनी शिक्षा में किस प्रकार के परिणामों की प्राप्ति होगी, आपका स्वास्थ्य कैसा रहेगा, क्या आप किसी बीमारी का शिकार बन सकते हैं अथवा उत्तम स्वास्थ्य का आनंद लेंगे, आर्थिक तौर पर यह वर्ष कैसा रहेगा, कब आपको धन लाभ हो सकता है और कब धन की हानि की संभावना बन सकती है।

संकलन एव लेखन

यह लेखप्रस्तुत करते हुए हमारे मन में यही विचार है कि यह आपके लिए हर तरीके से मददगार साबित हो और आपको इस वर्ष के दौरान अपने जीवन में घटित होने वाली घटनाओं का एक सही और सटीक पूर्वानुमान लगाने का अवसर मिल सके। यहां हम आपको यह भी बता दें कि यह विशेष राशिफल Astroo Magic एव Shree Seva Pratishthan, के विशेषज्ञ ज्योतिषी  श्रीपाद विनायक जोशी (गुरुजी) द्वारा वर्ष 2024 के दौरान विभिन्न ग्रहों के गोचर और ग्रहों की चाल के अनुसार आपकी राशि धनु पर पड़ने वाले प्रभाव को ध्यान में रखते हुए ही तैयार किया गया है। यह वार्षिक राशिफल आपकी चंद्र राशि यानी की जन्म राशि पर आधारित है। आइए अब जानते हैं कि कैसा रहेगा धनु राशि वालों के लिए वर्ष 2024।

धनु वार्षिक ग्रह गोचर राशिफल २०२४

Sagittarius Yearly Planetary Transit Horoscope 2024 : धनु राशि के जातकों के लिए राशि स्वामी देव गुरु बृहस्पति महाराज वर्ष की शुरुआत से ही आपके पंचम भाव में विराजमान रहेंगे। वह अपने मित्र मंगल की राशि मेष में स्थित रहकर आपके नवम भाव, आपके एकादश भाव और आपके प्रथम भाव को देखेंगे। इससे आपके जीवन में सही निर्णय लेने की क्षमता का विकास होगा। संतान संबंधित सुखद समाचार मिल सकता है। Sagittarius Horoscope 2024 आपकी बुद्धि सही दिशा में रहेगी। आप शिक्षा को लेकर जागरूक रहेंगे और अपनी शिक्षा को बेहतर तरीके से करना चाहेंगे। लंबी यात्राओं से लाभ होगा। आपके मन में धार्मिक विचार जन्म लेंगे, लंबी यात्राओं से भी आपको लाभ होगा और मान सम्मान बढ़ेगा। आपकी आमदनी में भी अच्छी बढ़ोतरी रहेगी।

Dhanu Rashifal 2024 के अनुसार वर्ष के उत्तरार्ध में 1 मई को देव गुरु बृहस्पति छठे भाव में आकर खर्चों में बढ़ोतरी कर सकते हैं और आपको पेट संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शनि महाराज पूरे वर्ष तीसरे भाव में रहकर आपको साहस और पराक्रम देंगे।

राहु महाराज पूरे वर्ष आपके चौथे और केतु महाराज आपके दसवें भाव में रहेंगे जिससे करियर में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी और आप‌‌ अपने घर का पूरा सुख नहीं उठा पाएंगे। व्यस्तता अधिक होने से आपका मन घर में कम ही लग पाएगा। यह वर्ष आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा वर्ष रहेगा। Sagittarius Horoscope 2024 आपको स्वास्थ्य और आर्थिक मोर्चों पर थोड़ा ध्यान देना होगा जोकि वर्ष के उत्तरार्ध में विशेष रुप से ध्यान देने योग्य होंगे लेकिन इस वर्ष आपको अपनी कमियों से सीखने का मौका मिलेगा जो आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा और उसी के दम पर आप उत्तम भविष्य का निर्माण कर पाएंगे। आइए अब विस्तार से जानते हैं धनु राशि वालों का राशिफल।

धनु प्रेम राशिफल २०२४ Sagittarius Horoscope 2024

Sagittarius Love Horoscope 2024 : वर्ष की शुरुआत अनुकूल रहने वाली है। गुरु बृहस्पति पंचम भाव में बैठकर आपके प्रेम जीवन को संतुलित करेंगे। हालांकि आपकी राशि में बैठे मंगल और सूर्य वर्ष की शुरुआत में आपके व्यवहार में कुछ उग्रता बढ़ाएंगे जो आपके रिश्ते में तनाव बढ़ा सकते हैं। फरवरी के अंत से अप्रैल तक का समय अच्छा रहेगा। बुध और शुक्र की कृपा से आपके प्रेम जीवन में खुशियां रहेंगी। शनि देव की दृष्टि आपके पंचम भाव पर रहने से प्रेम जीवन में कुछ बाधाएं भी रहेंगी लेकिन वर्ष का पूर्वार्ध अच्छा इसलिए रहेगा क्योंकि बृहस्पति वहां पर विराजमान रहेंगे अप्रैल से मई के बीच का समय बहुत ज्यादा रोमांटिक रहेगा क्योंकि उस दौरान शुक्र आपके पंचम भाव में रहेंगे ।

इस राशिफलके अनुसार 1 जून से 12 जुलाई के बीच आप प्यार में कुछ कर गुजरने की स्थिति में रहेंगे और अपने प्रियतम को खुश रखने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। यह समय अवधि आपके प्रेम संबंध को मजबूत बनाएगी। Sagittarius Horoscope 2024 हालांकि उसके बाद आपके रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है, फिर सितंबर का महीना खुशियां लेकर आएगा। आप अपने प्रियतम के साथ खूबसूरत जगहों पर घूमने जा सकते हैं और एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। नवंबर और दिसंबर के महीने सामान्य रहेंगे।

धनु करियर राशिफल २०२४

Sagittarius Career Horoscope 2024 : करियर के दृष्टिकोण से देखने पर पता चलता है कि कि यह वर्ष आपकी नौकरी के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। पूरे वर्ष केतु महाराज आपके दशम भाव में रहेंगे जिससे आपको अपनी नौकरी में कुछ असहजता महसूस होगी। आपका मन बार-बार काम से हटेगा। मोहभंग होने वाली स्थिति भी हो सकती है। आपको लगेगा कि आप जहां काम कर रहे हैं, आप वहां के लिए नहीं बने हैं या आपको आपकी क्षमता के मुताबिक सही काम नहीं दिया गया है। इससे आपके मन में एक कुंठा सी जन्म ले सकती है जो आपको अपनी नौकरी से अलग करती रहेगी और आप नौकरी छोड़ सकते हैं।

यह समय अप्रैल से अगस्त के बीच आ सकता है इसलिए सावधानी रखें और जब तक कोई नई नौकरी ना मिल जाए, पुरानी नौकरी छोड़ने से बचें। आपको अप्रैल से अगस्त के बीच एक नई नौकरी भी मिल सकती है। Sagittarius Horoscope 2024 नौकरी में बदलाव करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। करियर के दृष्टिकोण से सितंबर का महीना बहुत अच्छा रहेगा। इस दौरान आपको अचानक से कोई बड़ा पद लाभ मिल सकता है।

Dhanu Rashifal 2024 के अनुसार इस दौरानआपके साथ काम करने वाले आपके सहकर्मी आपका साथ देंगे और उनके सहयोग की बदौलत आप अपनी नौकरी में अच्छा प्रदर्शन भी कर पाएंगे। उनकी बातों को महत्व दें। हालांकि अपनी सारी बातें उनसे साझा न करें फिर भी अपने लिए मदद तो मांग ही सकते हैं और वे आपकी मदद भी करेंगे जिससे आपको अपनी नौकरी में अपने प्रदर्शन को और बेहतर करने का मौका मिलेगा। नवंबर और दिसंबर के महीने सांत्वना देंगे।

धनु शिक्षा राशिफल २०२४ Sagittarius Horoscope 2024

Sagittarius Education Horoscope 2024 : वर्ष की शुरुआत विद्यार्थियों के लिए अच्छी रहेगी। देव गुरु बृहस्पति 1 मई तक आपके पंचम भाव में रहेंगे और राहु आपके चतुर्थ भाव को प्रभावित करेंगे। आपकी बुद्धि तेज होगी। आप ज्ञान को सहज प्राप्त करने की इच्छा रखेंगे। इसके लिए प्रयासरत रहेंगे और इसकी बदौलत आपको शिक्षा में अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। शनि देव की दृष्टि भी आपके पंचम भाव पर होने से विद्या में कुछ रुकावटें भी आएंगी और आपको पढ़ाई करने में कुछ चुनौतियों का सामना भी करना पड़ेगा लेकिन धीरे-धीरे सब कुछ ठीक होता जाएगा। Sagittarius Horoscope 2024 1 मई के बाद देव गुरु बृहस्पति आपके छठे भाव में जाएंगे और मंगल महाराज आपके पंचम भाव में आ जाएंगे जिससे आप अधिक उत्साहित होकर पढ़ाई पर ध्यान देंगे, फिर भी अगस्त से लेकर अक्टूबर के बीच का समय परेशानी जनक हो सकता है। उसके बाद स्थितियां सामान्य हो जाएंगी।

वहीं,प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को वर्ष की शुरुआत में सफलता मिल सकती है। जनवरी, मई और जून में यदि आपकी कोई परीक्षा है तो आपको अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। शेष महीनों में आपको अधिक प्रयास के बाद ही सफलता मिल सकती है इसलिए अपनी तरफ से मेहनत को मूल मंत्र बनाकर पढ़ाई जारी रखें। Sagittarius Horoscope 2024 उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को साल की शुरुआत में सफलता मिलेगी। आपके लिए फरवरी, अप्रैल और अगस्त के महीने जबरदस्त सफलता वाले महीने होंगे और सितंबर के महीने में आपको कोई अच्छी उपलब्धि भी मिल सकती है। इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, शिक्षा शास्त्र से जुड़े विद्यार्थियों को इस वर्ष विशेष रुप से अच्छी सफलता मिलने के योग बनेंगे। विदेश जाकर पढ़ाई का सपना देख रहे विद्यार्थियों को जून से जुलाई के बीच में अच्छी सफलता मिल सकती है।

धनु वित्त राशिफल २०२४

Sagittarius Finance Horoscope 2024 :  के अनुसार आपकी वित्तीय स्थिति का आंकलन किया जाए तो वर्ष का पूर्वार्ध अधिक अनुकूल दिखाई देता है। उत्तरार्ध में कुछ चुनौतियां आपके सामने होंगी। देव गुरु बृहस्पति पंचम भाव में बैठकर आपके एकादश भाव और आपके प्रथम भाव तथा आपके भाग्य स्थान को देखेंगे। इससे आपकी वित्तीय समस्याओं में कमी आएगी। सही निर्णय लेकर आप अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत बनाने में कोई कमी बाकी नहीं रखेंगे।

हालांकि जब गुरु बृहस्पति मई की शुरुआत में आपके छठे भाव में जाएंगे, तब आपके खर्चों में तेजी आएगी जो आपकी वित्तीय स्थिति के लिए अधिक अच्छी नहीं कही जा सकती है। Sagittarius Horoscope 2024 शनि महाराज आपके पंचम, नवम और द्वादश भाव को देखेंगे जिससे कुछ खर्चों पर ध्यान देकर आप उन्हें नियंत्रण में ला सकते हैं। आपको इस वर्ष अपनी आमदनी और अपने खर्च के बीच वित्तीय संतुलन साधना ही होगा और उसके लिए वर्ष की शुरुआत से ही प्रयास करने होंगे, नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है।

धनु पारिवारिक राशिफल २०२४ Sagittarius Horoscope 2024

Sagittarius Family Horoscope 2024 : वर्ष की शुरुआत कुछ कमजोर रहेगी क्योंकि तीसरे भाव में शनि महाराज भाई-बहनों से कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति दिखाते हैं। राहु पूरे वर्ष आपके चतुर्थ भाव में और केतु पूरे वर्ष आपके दशम भाव में रहेंगे जिससे पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थितियां बनती-बिगड़ती रहेंगी। आपको परिवार वालों की उपेक्षा से बचना होगा और समय-समय पर उनके लिए भी समय निकालना होगा। उनकी जरूरतों को समझना होगा। घरेलू खर्च भी करने होंगे अन्यथा स्थितियां बिगड़ सकती हैं। फरवरी का महीना और मार्च की शुरुआत कुछ तनावपूर्ण रहेगी क्योंकि मंगल और सूर्य का प्रभाव आपके दूसरे भाव को प्रभावित करेगा। Sagittarius Horoscope 2024 इससे आपकी वाणी में कड़वाहट बढ़ सकती है और कौटुंबिक मामलों में तकरार और तनाव बढ़ने के योग बनेंगे।

आपको इसको संभालने के लिए प्रयास करने होंगे। उसके बाद धीरे-धीरे परिस्थितियां बदलेंगी लेकिन एक बार फिर जब 23 अप्रैल से 1 जून के बीच मंगल महाराज आपके चतुर्थ भाव में जाएंगे, जहां पर पहले से ही राहु महाराज विराजमान हैं तो यह फिर से पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ाने वाला समय होगा और इस दौरान आपकी माता जी को भी स्वास्थ्य समस्या परेशान कर सकती हैं इसलिए आपको उनकी स्वास्थ्य समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करना होगा और आवश्यक होने पर चिकित्सक से संपर्क करना होगा। उसके बाद धीरे-धीरे परिस्थितियों में सुधार आएगा। मई के बाद जब गुरु बृहस्पति आपके छठे भाव में चले जाएंगे, तब पारिवारिक संपत्ति को लेकर कुछ विवाद हो सकता है इसलिए धैर्य से काम लेना आपके लिए उत्तम होगा।

धनु संतान राशिफल २०२४

Sagittarius Children Horoscope 2024 : आपकी संतान के दृष्टिकोण से देखें तो यह वर्ष पूर्वार्ध में अधिक अनुकूल रहने की संभावना बन रही है। पंचम भाव में देव गुरु बृहस्पति रहेंगे, जो उन निसंतान दंपति की मदद कर सकते हैं, जो संतान प्राप्ति की आस रखते हैं। यदि आपकी कुंडली में संतान को लेकर शुभ योग चल रहे हैं तो बृहस्पति महाराज जी का पंचम भाव में विराजमान होना वर्ष के पूर्वार्ध में 1 मई तक आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है और आपको संतान प्राप्ति का सुख मिल सकता है। जो पहले से ही संतान वाले दंपत्ति हैं, उन्हें संतान का सुख मिलेगा। आपकी संतान आज्ञाकारी बनेगी। माता-पिता की बातों का पालन करेगी।

उनका सुख – दुख में साथ देगी और करियर में भी तरक्की करेगी। विद्यार्थियों के रूप में भी उनकी प्रशंसा होगी। 1 मई के बाद गुरु षष्ठ भाव में जाएंगे और 1 जून से 12 जुलाई तक मंगल महाराज पंचम भाव में रहकर आपकी संतान को कुशल नेतृत्व क्षमता से युक्त बनाएंगे और वह अपने क्षेत्र में उन्नति करेंगे। Sagittarius Horoscope 2024 आपको उनकी सेहत का विशेष रूप से अक्टूबर से दिसंबर के दौरान ध्यान रखना होगा। इस दौरान स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। उन्हें किसी तरह की चोट लग सकती है। उनकी सेहत के लिए अच्छे खान-पान पर ध्यान दें और शारीरिक चुनौतियों से बचने में सक्षम बनाएं। इससे आपको संतान संबंधित सुख प्राप्त होगा।

धनु विवाह राशिफल २०२४ Sagittarius Horoscope 2024

Sagittarius Marriage Horoscope 2024 : विवाहित जातकों के लिए वर्ष की शुरुआत कमजोर रहेगी। वर्ष की शुरुआत में मंगल और सूर्य आपके प्रथम भाव में रहकर सप्तम भाव पर दृष्टि डालेंगे जिससे आप और आपके जीवनसाथी के बीच तनाव बढ़ सकता है। उग्रता आपके अंदर रहेगी जो आपके व्यवहार में परिलक्षित होगी और इसका असर आपके रिश्ते को बिगाड़ सकता है। बात बात में लड़ाई करने की प्रवृत्ति से बचना हितकर होगा। उसके बाद मंगल और सूर्य आपके दूसरे भाव में चले जाएंगे जिससे मार्च के मध्य तक का समय तनावपूर्ण ही रहेगा और जीवन साथी को स्वास्थ्य समस्याएं भी परेशान कर सकती हैं। आपस में विचार-विमर्श करके आप हर समस्या का समाधान निकाल सकते हैं और वाद-विवाद से बच सकते हैं।

हालांकि आपके लिए जून से जुलाई का समय अच्छा रहेगा क्योंकि इस दौरान शुक्र देव जी का प्रभाव आपके सप्तम भाव पर होने से आप और आपके जीवनसाथी के मध्य तनाव में कमी आएगी और रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। Sagittarius Horoscope 2024 जून के महीने में आपके जीवनसाथी से आपकी अच्छी-अच्छी बातें रिश्ते को संभालने में मददगार बनेंगी। जून से जुलाई के बीच तनाव बढ़ेगा जो कि 4 सितंबर तक जारी रह सकता है। उसके बाद धीरे-धीरे आपका रिश्ता सामान्य होने लगेगा। वर्ष के अंतिम दिनों में तो आप बहुत खुशी से अपना दांपत्य जीवन व्यतीत करेंगे। एक दूसरे को अच्छे से समझ कर उनकी खुशी के लिए बहुत कुछ करेंगे।

धनु व्यापार राशिफल २०२४

Sagittarius Business Horoscope 2024 : धनु राशि केव्यापार करने वाले जातकों के लिए वर्ष की शुरुआत अनुकूल रहेगी। मंगल और सूर्य का प्रभाव सप्तम भाव पर होने के कारण आप अपने व्यापार में उन्नति प्राप्त कर पाएंगे और सरकारी क्षेत्र से भी आपको अपने व्यापार में सहयोग और सफलता मिल सकती है। यदि आप कोई ऐसा व्यापार करते हैं जो सरकारी क्षेत्र से संबंधित है या सरकार को आपूर्ति करने से संबंधित है तो यह वर्ष आपको शुरुआत से ही उत्तम लाभ प्रदान करेगा।

इस वर्ष के दौरान अप्रैल, अगस्त और नवंबर से दिसंबर के बीच व्यापार में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा इसलिए आपको सावधानी रखनी चाहिए और अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ नए रास्तों का चयन करना चाहिए। Sagittarius Horoscope 2024 वर्ष के मध्य में 1 जुलाई के बीच आपकी किसी विशेष व्यक्ति से मेल मुलाकात हो सकती है जो आपके व्यापार की उन्नति में मददगार साबित हो सकते हैं। दिसंबर के महीने की शुरुआत में अपने पुराने बाकी कर को चुकाने के लिए सही समय होगा, नहीं तो उसके लिए आपको कर विभाग द्वारा तलब किया जा सकता है। आपके व्यापार के लिए वर्ष का मध्य उत्तम सफलता दिखा रहा है।

धनु संपत्ति और वाहन राशिफल २०२४ Sagittarius Horoscope 2024

Sagittarius Property and Vehicle Horoscope 2024 : धनु राशि के जातक वर्ष की शुरुआत में किसी भी प्रकार की खरीदारी से बचें लेकिन फरवरी से अप्रैल के अंत के बीच में आप कोई बड़ी संपत्ति खरीदने में कामयाब हो सकते हैं। आप अपने भाइयों की मदद से भी कोई संपत्ति खरीद सकते हैं। वर्ष का पूर्वार्ध और विशेषकर फरवरी से लेकर अप्रैल तक का समय आपके लिए अधिक अनुकूल है। इसके बाद आपको कुछ विलंब हो सकता है। पूरे वर्ष राहु महाराज आपके चतुर्थ भाव में रहेंगे इसलिए प्रॉपर्टी को किराए पर देने से अच्छे लाभ होने की उम्मीद की जा सकती है।

यदि आप वाहन खरीदने में रुचि रख रहे हैं तो आपके लिए अप्रैल का महीना सबसे उपयुक्त रहने वाला है। अप्रैल के बाद मई में भी आप वाहन खरीदने में कामयाब हो सकते हैं। Sagittarius Horoscope 2024 यदि इस समय में आप किसी वजह से वाहन नहीं खरीद पाते हैं तो आपको दूसरा अवसर अगस्त के महीने में मिलेगा और फिर सितंबर का महीना भी वाहन खरीदारी करवा सकता है। इन महीनों में खरीदारी करना शुभ रहेगा और आपका वाहन भी आपके लिए भाग्यशाली साबित होगा। यदि आप इसी समय में किसी संपत्ति में हाथ आजमाते हैं तो उसमें भी सफलता मिल सकती है।

धनु धन और लाभ राशिफल २०२४

Sagittarius Money and Profit Horoscope 2024 : धनु राशि के जातकों को वर्ष की शुरुआत में कुछ खर्चों का सामना करना पड़ेगा। शुक्र और बुध आपके द्वादश भाव में रहकर खर्चों के योग बनाएंगे लेकिन 1 मई तक देव गुरु बृहस्पति आपके पंचम भाव में रहकर आपके नवम भाव, एकादश भाव और प्रथम भाव को देखेंगे जिससे आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। वर्ष का पूर्वार्ध अधिक उपयुक्त रहेगा। Sagittarius Horoscope 2024 आमदनी में बढ़ोतरी होती रहेगी जो आपको अपने कार्यों में सफलता देगी और आप कुछ नई परियोजनाएं भी शुरू कर पाएंगे। फरवरी के महीने में मंगल और सूर्य के आपके द्वितीय भाव में जाने से प्रबल धन प्राप्ति के योग बनेंगे और आपका बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा।

अप्रैल से अगस्त के बीच में किसी तरह का निवेश करना अधिक उपयुक्त नहीं रहेगा इसलिए इस दौरान किसी भी तरह के निवेश से परहेज करें। आपको एक अन्य समय में भी विशेष ध्यान रखना है, 20 अक्टूबर से वर्ष के अंत के बीच किसी को भी अपना धन उधार में ना दें और ना ही धन का Sagittarius Horoscope 2024 कहीं निवेश करें क्योंकि ऐसा करने से आपका धन डूबने की स्थिति बन सकती है। आपके लिए वर्ष का फरवरी का महीना और उसके बाद मई तक देव गुरु बृहस्पति की दृष्टि की वजह से आमदनी होती रहेगी।

इसके बाद जब 1 मई को देव गुरु बृहस्पति छठे भाव में आकर आपके द्वादश भाव को देखेंगे तो अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे। आप इस वर्ष कोई संपत्ति खरीद सकते हैं। उसमें भी आपको धन खर्च करना पड़ेगा। अप्रैल और अक्टूबर के महीनों में अच्छा धन प्राप्त हो सकता है और सरकारी क्षेत्र से लाभ भी मिल सकता है। नवंबर के महीने में कोई बड़ा खर्चा आपके सामने आ सकता है।

धनु स्वास्थ्य राशिफल २०२४ Sagittarius Horoscope 2024

Sagittarius Health Horoscope 2024 : स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह वर्ष मध्यम रहने वाला है। चतुर्थ भाव में राहु और दशम भाव में केतु की उपस्थिति आपको किसी प्रकार के संक्रमण का शिकार बना सकती है जिसके प्रति आपको सावधानी बरतनी होगी, अन्यथा आप मौसम में बदलाव और मौसमी संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। धूम्रपान से विशेष परहेज करें नहीं तो इस वर्ष आपको समस्या हो सकती है।

आपकी राशि स्वामी बृहस्पति महाराज के छठे भाव में जाने से स्वास्थ्य कमजोर रहने की संभावना बनेगी। अपने पेट का भी ध्यान रखें। हल्का और सुपाच्य भोजन करें। Sagittarius Horoscope 2024 भरपूर मात्रा में जल और तरल पदार्थों का सेवन करें जिससे आप किसी बीमारी की चपेट में आने से बच जाएं। तीसरे भाव में पूरे वर्ष शनि महाराज की उपस्थिति आपको बीमारियों से बचाने के में मुख्य भूमिका निभाएगी इसलिए अपनी दिनचर्या को सुनियोजित करें और उसी के अनुसार अपना जीवन यापन करेंगे तो सब ठीक हो जाएगा।

२०२४ में धनु राशि के लिए भाग्यशाली अंक Sagittarius Horoscope 2024

Lucky numbers for Sagittarius in 2024 : धनु राशि के स्वामी ग्रह देव गुरु बृहस्पति हैं और धनु राशि के जातकों का भाग्यशाली अंक 3 और 7 है। ज्योतिष के अनुसार इस वर्ष का कुल योग 8 होगा। Sagittarius Horoscope 2024 यह साल धनु राशि के जातकों के लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। इस वर्ष विशेष रुप से आपको अपने स्वास्थ्य और आर्थिक हलचल के ऊपर ध्यान देना होगा, शेष क्षेत्रों में धीरे-धीरे स्थितियां सामान्य हो जाएंगी और जैसे-जैसे वर्ष का प्रभाव आगे बढ़ेगा, आपकी स्थितियां भी अच्छी और अनुकूल होती जाएंगी।

धनु राशिफल २०२४: ज्योतिषीय उपाय Sagittarius Horoscope 2024: Astrological Remedies

  • आपको शनिवार के दिन काले तिलों का दान किसी मंदिर में करना चाहिए।
  • रविवार के दिन श्री भैरव बाबा जी की उपासना करना और उन्हें इमरती का भोग लगाना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
  • अपने मस्तक पर सदैव हल्दी या केसर का तिलक लगाएं।
  • बृहस्पतिवार का व्रत रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न :- धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 2024?

उत्तर :- वर्ष 2024 आपके लिए भाग्यशाली साबित होगा। इस वर्ष आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने और करियर में सफलता प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे।

प्रश्न :- धनु राशि का भाग्योदय कब होगा 2024?

उत्तर :- धनु वार्षिक राशिफल 2024 के अनुसार पंचम भाव में बृहस्पति के अनुकूल गोचर के चलते मई 2024 से पहले धनु राशि के जातकों को ढेरों सुख सुविधाएं नसीब होने के योग बन रहे हैं।

प्रश्न :- धनु राशि वालों के भाग्य में क्या लिखा है?

उत्तर :- इस वर्ष आपकी आय और मुनाफा बढ़ने के ढ़ेरों शुभ संकेत मिल रहे हैं। वर्ष 2024 आपके लिए कई मायनों में अनुकूल साबित होगा।

प्रश्न :- धनु राशि का जीवनसाथी कौन है?

उत्तर :- अगर धनु राशि के जातकों का विवाह वृश्चिक राशि, मीन राशि, मिथुन राशि तथा मेष राशि वालों के साथ होता है तो बहुत ही सफल होता है।

प्रश्न :- धनु राशि से कौन सी राशि प्यार करती है?

उत्तर :- मेष राशि और सिंह राशि।

प्रश्न :- धनु राशि वालों के दुश्मन कौन हैं?

उत्तर :- कन्या राशि वाले धनु राशि वालों के सबसे खराब दुश्मनों में से एक माने गए हैं।

Share someone who needs a little cosmic boost in their life!"

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Guidance: -

We hope you will definitely like this article. If so, you should share it with your other well-wishers. Thank you!

Click on the following WhatsApp and Telegram to keep getting notification of such new articles from time to time.

If you have any problem, any query in this regard, it will surely be resolved, or if you need further guidance in this regard, you can Email me at astroomagic.com@gmail.com or the contact facility given below.

(Suggestion :- If you want to see your horoscope, if you want to ask questions, we will certainly cooperate, but there may be a delay due to heavy workload, those who are patient and ready to wait should be insisted to see the horoscope.)

For more information contact :-

AstrooMagic, Trusted Solution Services
Shripad Vinayak Joshi (Guruji) +91 9404594997
Stock Market Astrology Predictor
Astrologist & Palmistry, Numerologist
Vasstu Shastra Consultant,
Tarot Card Reader And Pridictor

Search

Recent Post

Weekly Horoscope 9 to 15 September 2024

Weekly Horoscope 9 to 15 September 2024: साप्ताहिक राशिफल ९ से १५ सितंबर २०२४: इस सप्ताह ये ४ राशियाँ व्यापार में कमाएँगी अपार लाभ- प्रेम जीवन भी रहेगा शानदार! कन्या, तुला, मीन समेत ५ राशि वालों के लिए लाभदायक सप्ताह,

Read More »

Website Developer

error: Content is protected !!