सितंबर की अनोखी झलक: इस महीने के व्रत-त्योहार, ग्रहण-गोचर; सभी १२ राशियों की विस्तृत राशी फल सितंबर में ग्रहों के राशि परिवर्तन से तुला, धनु समेत इन ६ राशियों को होगा लाभ

सितंबर की अनोखी झलक

सितंबर की अनोखी झलक: इस महीने के व्रत-त्योहार, ग्रहण-गोचर; सभी १२ राशियों की विस्तृत राशी फल सितंबर में ग्रहों के राशि परिवर्तन से तुला, धनु समेत इन ६ राशियों को होगा लाभ

सितंबर की अनोखी झलक: सितंबर का महीना इन 6 राशियों के लिए बेहद शुभ, ग्रहों की चाल से चमकेगा भाग्य का सितारा: सितंबर का महीना यानी अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार साल का नौवां महीना अब जल्द ही शुरू होने वाला है। अगर आप भी ज्योतिष में दिलचस्पी रखते हैं और इस महीने से संबंधित ज्योतिषीय तथ्य जानना चाहते हैं, साथ ही जानना चाहते हैं कि सितंबर के महीने में कब कौन से व्रत और त्योहार किए और मनाए जाएंगे तो आप एकदम सही जगह पर आए हैं क्योंकि Astroo Magic के अपने इस लेख में हम आपको इन्हीं सब बातों की जानकारी प्रदान करेंगे। 

सिर्फ इतना ही नहीं इस खास लेख में हम आपको सितंबर के महीने में लगने वाले ग्रहण, गोचर, बैंक अवकाशों और सभी 12 राशियों की भविष्यवाणी की एक झलक भी देने वाले हैं। तो चलिए बिना देरी किए शुरू करते हैं सितंबर महीने का हमारा यह खास ब्लॉग और जानते हैं साल के नौवें महीने में क्या कुछ खास और दिलचस्प होने वाला है। 

सितंबर महीने का ज्योतिषीय महत्व

सबसे पहले बात करें सितंबर महीने के ज्योतिषीय महत्व की तो हिंदू पंचांग के अनुसार सितंबर का महीना भाद्रपद महीने में पड़ेगा। भाद्रपद का महीना 20 अगस्त से शुरू हो जाएगा और यह 18 सितंबर तक रहने वाला है। इसके अलावा सितंबर के महीने में सूर्य शनि के बीच सम सप्तक दृष्टि संबंध रहने वाला है। बात करें इसके प्रभाव की तो इसका सीधा और प्रत्यक्ष रूप से प्रभाव अमेरिका, ब्रिटेन, यूक्रेन जैसे बड़े देशों के प्रधान नेताओं पर पड़ सकता है और इन्हें इस अवधि के दौरान कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

क्या यह जानते हैं आप? ज्योतिष के अनुसार माना जाता है कि जब सूर्य शनि का सम सप्तक योग बनता है तो घर परिवार में वैचारिक मतभेद के चलते परेशानियां होती हैं, लोगों के स्वास्थ्य में गड़बड़ाहट देखने को मिलती है, वाणी में संयम न रख पाने की वजह से कई बनते-बनते कार्य बिगड़ने लगते हैं, साथ ही इस दौरान अगर जातक चाहें भी तो धन संचित करने में उन्हें परेशानियां उठानी पड़ती हैं।

सितंबर महीने में पड़ेंगे ये हिन्दू माह (सितंबर की अनोखी झलक)

सितंबर महीने में पड़ने वाले हिंदू माह की तो, सितंबर के महीने में भाद्रपद और आश्विन माह पड़ने वाले हैं। जहां भाद्रपद का महीना 20 अगस्त 2024 शुक्रवार से शुरू होकर 18 सितंबर 2024 रविवार के दिन तक रहेगा वहीं अश्विन का महीना 19 सितंबर से 17 अक्टूबर तक रहेगा। इसके अलावा यहां यह भी जानना आवश्यक है कि भाद्रपद का महीना चातुर्मास का दूसरा महीना होता है और इस दौरान भी पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि आती है। 

बात करें भाद्रपद महीने और आश्विन महीने के महत्व की तो, भाद्रपद के महीने को हिंदू कैलेंडर के अनुसार छठा महीना माना जाता है और हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व होता है क्योंकि इसी दौरान जन्माष्टमी जैसे बड़े त्यौहार मनाए जाते हैं। इसके अलावा भाद्रपद के महीने में गणेश चतुर्थी का भी उत्सव मनाया जाता है। ऐसे में देखा जाए तो यह महीना शिव परिवार का पूजन करने के लिए बेहद ही उपयुक्त होता है। 

भाद्रपद माह

कहा जाता है कि भादो के महीने में अगर लड्डू गोपाल का विधि पूर्वक पूजन किया जाए तो घर में सुख-समृद्धि के साथ-साथ संतान सुख की भी प्राप्ति होती है। भाद्रपद के महीने में चावल और नारियल का दान नहीं करना चाहिए, गुड़ का सेवन नहीं करना चाहिए, पूजा करते समय भगवान श्री कृष्ण को तुलसी के पत्ते अवश्य अर्पित करने चाहिए। इसके अलावा अपनी यथाशक्ति के अनुसार दान करना चाहिए। 

अब बात करें आश्विन महीने के महत्व की तो, यह महीना पितरों और देवताओं की पूजा के लिए विशेष माना गया है। आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा से अमावस्या तक पितरों के लिए तर्पण, पिंडदान, श्राद्ध, ब्राह्मण भोज आदि किया जाता है। इस अवधि को पितृपक्ष कहते हैं। कहा जाता है पितृपक्ष की तिथियों पर अगर पितरों की पूजा की जाए तो उनकी आत्मा को तृप्त किया जा सकता है। 

पितृपक्ष सर्वपितृ अमावस्या (सितंबर की अनोखी झलक)

इसके अलावा पितृपक्ष की सर्वपितृ अमावस्या के बाद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तिथि तक नवरात्रि मनाई जाती है। इस दौरान देवी के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं। अष्टमी के दिन बहुत से लोग कन्या पूजन करते हैं और नवमी तिथि को नवरात्रि का हवन किया जाता है। कुल मिलाकर देखा जाए तो सितंबर का महीना ढेरों व्रत-त्योहार और महत्वपूर्ण अनुष्ठान लेकर आता है। ऐसे में इसका धार्मिक महत्व बहुत अधिक माना गया है। ऐसे में इस दौरान अपने स्वास्थ्य को लेकर बहुत ही ज्यादा सावधान और सतर्क रहना चाहिए।

आश्विन के महीने में धार्मिक कर्म और पूजा पाठ के काम करने से व्यक्ति को विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। इस महीने तामसिक वस्तुओं का सेवन नहीं करना चाहिए, इस महीने बैंगन, मूली, दूध, मसूर की दाल, चना, करेला, बासी भोजन, भी नहीं खाना चाहिए। अश्विन के महीने में जितना हो सके ब्रह्मचर्य के नियमों का पालन करना चाहिए, झूठ नहीं बोलना चाहिए, दूसरों से घृणा नहीं करनी चाहिए।  इसके बाद अश्विन के महीने से ही दरअसल मौसम बदलता है और गर्मी कम होने लगती है और धीरे-धीरे सर्दी का आगमन होने लगता है। ऐसे में इस दौरान अपने स्वास्थ्य को लेकर बहुत ही ज्यादा सावधान और सतर्क रहना चाहिए।

सितंबर में हुआ है जन्म तो ऐसा हो सकता है आपका व्यक्तित्व

यह सितंबर की अनोखी झलक: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि, जिन लोगों का जन्म सितंबर के महीने में होता है वह दिल के बहुत ही कोमल होते हैं और स्वभाव से बेहद की भावुक होते हैं लेकिन जब भी यह किसी बाहरी व्यक्ति से मिलते हैं तो खुद को बहुत ही दृढ़ता और मजबूती के साथ पेश करते हैं। ऐसे जातक मेहनती होते हैं।  सितंबर के महीने में जिन लोगों का जन्म हुआ है उन्हें जीवन में चीज़ें आसानी से प्राप्त नहीं होती है। इसके लिए वह कड़ी मेहनत करते हैं, संघर्ष करते हैं और अपने जीवन में हर तरह के सुख सुविधा प्राप्त करते हैं।

सितंबर के महीने में जन्म लेने वाले स्मार्ट होने के साथ-साथ थोड़े संकोची भी होते हैं। आमतौर पर इनका रंग गेहूंआ होता है और लंबाई औसत होती है लेकिन उनकी पर्सनैलिटी बेहद ही एटरेकटिव होती है और स्वभाव संकोची होता है। ऐसे में जल्दी यह लोगों से अपनी बातें शेयर नहीं कर पाते हैं। सितंबर के महीने में जन्म लेने वाले लोगों का गुस्सा बहुत ही तेज होता है। यह खुशमिजाज तो होते हैं लेकिन जब इन्हें गुस्सा आता है तो उसका प्रकोप भी बेहद ही भयंकर होता है। 

सितंबर के महीने में जन्म लेने वाले लोग (सितंबर की अनोखी झलक)

इसके अलावा सितंबर के महीने में जन्म लेने वाले लोग प्रोफेशनल होते हैं, बहुत ही क्रिएटिव होते हैं और जो भी काम करते हैं उसे बहुत ही बारीकी से करना पसंद करते हैं। ऐसे लोगों का दिमाग बहुत तेज होता है और यह जीवन का हर फैसला सोच समझ कर लेते हैं।

क्या आप यह जानते हैं कि यश चोपड़ा, गुलशन ग्रोवर, सुधा चंद्रन, करीना कपूर, जेंडया, दीपक डोबरियाल, राम कपूर आदि का जन्म सितम्बर के महीने में ही हुआ है। 

१) सितंबर में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली अंक: 4, 5 और 6 अंक  

२) सितंबर में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली रंग: भूरा, नीला और हरा 

3) सितंबर में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली दिन: बुधवार 

४) सितंबर में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली रत्न: नीलम (Sapphire) सितंबर में जन्मे लोगों की राशि कन्या होती है और ऐसे में नीलम (Sapphire) रत्न इनके लिए शुभ साबित होता है। हम सलाह यही देते हैं कि कोई भी रत्न धारण करने से पहले आप विद्वान ज्योतिषियों से इससे संबंधित परामर्श अवश्य ले लें।

उपाय/सुझाव: 

  • पंछियों के लिए दाना डालें।
  • मछलियों को घर में पालें। हालांकि अगर किसी भी कारणवश आप ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो किसी तालाब में जाएँ और मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएँ। 

सितंबर 2024 महीने के बैंक अवकाश

तारीख दिन छुट्टी 
5 सितंबर 2024 गुरुवारश्रीमंत शंकरदेव की तिथि 
7 सितंबर 2024 शनिवारविनयगर चतुर्थी 
14 सितंबर 2024दूसरा शनिवार बैंक अवकाश
15 सितंबर 2024 रविवार तिरुवोनम 
16 सितंबर 2024सोमवार मिलाद-उन-नबी या ईद-ए-मिलाद (पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन)
28 सितंबर 2024 चौथा शनिवार बैंक अवकाश 
बैंक अवकाश

सितंबर 2024 के महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार 

दिन त्योहार 
1 सितंबर 2024 रविवार मास शिवरात्रि
2 सितंबर 2024 सोमवार सोमवार व्रत , पिठौरी अमावस्या , अमावस्या
4 सितंबर 2024 बुधवार चंद्र दर्शन
5 सितंबर 2024 गुरुवार वाराह जयंती , शिक्षक दिवस
6 सितंबर 2024 शुक्रवार हरतालिका तीज
7 सितंबर 2024 शनिवार वरद चतुर्थी , गणेशोत्सव
8 सितंबर 2024 रविवार ऋषि पंचमी
9 सितंबर 2024 सोमवार षष्टी
11 सितंबर 2024 बुधवार राधाष्टमी , दुर्गाष्टमी व्रत , महालक्ष्मी व्रत प्रारंभ , बुधाष्टमी व्रत , दूर्वा अष्टमी
14 सितंबर 2024 शनिवार पार्ष्व एकादशी , राष्ट्रीय भाषा दिवस
15 सितंबर 2024 रविवार प्रदोष व्रत , ओणम
16 सितंबर 2024 सोमवार कन्या संक्रांति , विश्वकर्मा जयंती , मीलाद उन-नबी
17 सितंबर 2024 मंगलवार सत्य व्रत , पूर्णिमा व्रत , गणेश विसर्जन , सत्य व्रत
18 सितंबर 2024 बुधवार महालय श्राद्घ पक्ष , पूर्णिमा , भाद्रपद पूर्णिमा , प्रतिपदा श्राद्ध
20 सितंबर 2024 शुक्रवार संकष्टी गणेश चतुर्थी
21 सितंबर 2024 शनिवार भरणी श्राद्ध
23 सितंबर 2024 सोमवार रोहिणी व्रत
24 सितंबर 2024 मंगलवार कालाष्टमी , मध्य अष्टमी , श्रीमहालक्ष्मी व्रत समाप्त
25 सितंबर 2024 बुधवार अविधवा नवमी
27 सितंबर 2024 शुक्रवार विश्व पर्यटन दिवस
28 सितंबर 2024 शनिवार इंदिरा एकादशी
29 सितंबर 2024 रविवार माघ श्रद्धा , प्रदोष व्रत
30 सितंबर 2024 सोमवार मास शिवरात्रि
व्रत-त्योहार 

2024 ग्रहों का परिवर्तन

ग्रहों का व्यक्ति के जीवन पर काफी गहरा असर पड़ता है। ऐसे में जब भी ग्रहों की चाल या स्थिति में कोई भी परिवर्तन होता है तो इसका भी व्यक्ति के जीवन पर असर अवश्य पड़ता है। यही वजह है कि ग्रहों के हर एक परिवर्तन की जानकारी होना अनिवार्य हो जाता है।  बात करें सितंबर के महीने में होने वाले ग्रहण और गोचरों की तो, जहां सितंबर के महीने में कोई ग्रहण नहीं लगेगा वहीं इस महीने में ग्रहों के पाँच अहम परिवर्तन होने वाले हैं। 

जिसमें से पहला है बुध का सिंह राशि में गोचर, ये 4 सितंबर को होगा। इसके बाद 14 सितंबर को बुध सिंह राशि में ही अस्त हो जाएंगे। महीने की 16 तारीख को सूर्य का कन्या राशि में गोचर होगा, इसके ठीक 2 दिन बाद 18 सितंबर को शुक्र तुला राशि में गोचर कर जाएंगे, फिर अंत में 23 सितंबर को बुध का कन्या राशि में गोचर हो जाएगा। ऐसे में यहाँ ये जानना ज़रूरी है कि सूर्य और बुध की इस महीने कन्या राशि में युति होने वाली है। 

सितंबर माह कि सभी 12 राशियों की विस्तृत भविष्यवाणी

मेष राशि 

करियर: करियर के लिए सितंबर का महीना महत्वपूर्ण साबित होगा। इस महीने मेहनत करते रहें और ऑफिस पॉलिटिक्स में ना….(विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.)

वृषभ राशि 

करियर: वृषभ राशि के जातकों के लिए करियर के संदर्भ में यह महीना ठीक-ठाक रहेगा। आप कड़ी  मेहनत करेंगे और आप पर काम का दबाव भी देखने को मिलेगा। हालांकि धैर्य बनाए रखने की सलाह….(विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.)

मिथुन राशि 

करियर: करियर के लिहाज से सितंबर का यह महीना काफी हद तक फलदायक साबित होगा। आप काम के सिलसिले में किसी लंबी दूरी की यात्रा या विदेश भी जा सकते हैं। कुल मिलाकर आप अपने काम में व्यस्त रहेंगे और आपको….(विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.)

कर्क राशि 

करियर: करियर के लिहाज से बात करें तो यह महीना अनुकूल रहने वाला है। काम के सिलसिले में आपके जीवन में काफी भागदौड़ बनी रहेगी। आप एक शहर से दूसरे शहर और एक के बाद दूसरी मीटिंग करते रहेंगे लेकिन इन सभी का अंत….(विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.)

सिंह राशि 

करियर: करियर के लिहाज से बात करें तो यह महीना अनुकूल रहने वाला है। आप अपने काम और अपने अनुभव से अपने कार्यक्षेत्र में अलग पहचान बनाएंगे, आपकी छवि मजबूत होगी और वेतन वृद्धि के भी प्रबल योग बन रहे हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो इस महीने आप अपनी नौकरी….(विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.)

कन्या राशि 

करियर: सितंबर में आपका करियर अनुकूल रहने वाला है। आपकी हाजिर जवाबी और बातचीत करने का ढंग आपको कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता दिलाएगा। काम की सिलसिले में आप ढेरों यात्राएं भी करेंगे और इससे भी आपको फायदा होगा। इस महीने कार्यक्षेत्र में आपकी परीक्षा होने वाली है लेकिन आप कड़ी मेहनत के दम….(विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.)

तुला राशि 

करियर: करियर की दृष्टि से बात करें तो सितंबर का महीना आपके लिए अनुकूल रहेगा। इस महीने आपको नौकरी में अच्छी पदोन्नति प्राप्त होगी। साथ ही कुछ नए अवसर भी आपको मिलने की संभावना है लेकिन सलाह दी जा रही है कि अभी नौकरी बदलने….(विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.)

वृश्चिक राशि 

करियर: करियर के संदर्भ में बात करें तो यह महीना आपको विशेष सफलता दिलाएगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से लेकर बॉस तक आपकी प्रशंसा करेंगे। कड़ी मेहनत के दम पर आप इस महीने मनवांछित सफलता प्राप्त करने में निश्चित….(विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.)

धनु राशि 

करियर: बात करें धनु राशि के करियर की तो सितंबर का महीना सावधानी रखने वाला महीना साबित होगा। इस महीने कार्यक्षेत्र में किसी को भी ज्यादा बातें साझा करने से और ऑफिस पॉलिटिक्स में फंसने से बचें। साथ ही इस महीने आपको कार्यक्षेत्र में तमाम परेशानियों का सामना….(विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.) 

मकर राशि 

करियर: करियर के लिहाज से यह महीना मध्यम रूप से फलदायक साबित होगा। नौकरी में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आप दबाव के चलते नौकरी बदलने का भी विचार कर सकते हैं। हालांकि सलाह दी जाती है कि अभी नौकरी ना बदलें केवल कड़ी मेहनत करें और कार्य क्षेत्र में होने वाले पॉलिटिक्स….(विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.)

कुंभ राशि 

करियर: इस महीने आपकी एकाग्रता में कुछ कमी आ सकती है जिसकी वजह से काम के संबंध में आपसे गलतियां होने की आशंका है और इसका नकारात्मक प्रभाव आपके करियर….(विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.)

मीन राशि 

करियर: करियर की दृष्टि से यह महीना मध्यम रहेगा। नौकरी पेशा हैं तो सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय करते हैं तो आप अपने विरोधियों को इस महीने परास्त करने में कामयाब रहेंगे। कुछ जातकों को नौकरी में….(विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.)

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

प्रश्न 1: सितंबर के महीने में कौन-कौन से हिंदू महीने पड़ेंगे? 

उत्तर: भाद्रपद और आश्विन के महीने। 

प्रश्न 2: सितंबर के महीने में जन्मे लोगों का भाग्यशाली दिन कौन सा है? 

उत्तर: बुधवार 

प्रश्न 3: सितंबर के महीने में जन्मे लोगों का भाग्यशाली अंक क्या है? 

उत्तर: 4, 5 और 6 

प्रश्न 4: सितंबर के महीने में कौन से महत्वपूर्ण त्यौहार मनाए जाएंगे? 

उत्तर: हरतालिका तीज, गणेश उत्सव, विश्वकर्मा जयंती, पितृपक्ष, इंदिरा एकादशी

Share someone who needs a little cosmic boost in their life!"

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Guidance: -

We hope you will definitely like this article. If so, you should share it with your other well-wishers. Thank you!

Click on the following WhatsApp and Telegram to keep getting notification of such new articles from time to time.

If you have any problem, any query in this regard, it will surely be resolved, or if you need further guidance in this regard, you can Email me at astroomagic.com@gmail.com or the contact facility given below.

(Suggestion :- If you want to see your horoscope, if you want to ask questions, we will certainly cooperate, but there may be a delay due to heavy workload, those who are patient and ready to wait should be insisted to see the horoscope.)

For more information contact :-

AstrooMagic, Trusted Solution Services
Shripad Vinayak Joshi (Guruji) +91 9404594997
Stock Market Astrology Predictor
Astrologist & Palmistry, Numerologist
Vasstu Shastra Consultant,
Tarot Card Reader And Pridictor

Search

Recent Post

Weekly Horoscope 9 to 15 September 2024

Weekly Horoscope 9 to 15 September 2024: साप्ताहिक राशिफल ९ से १५ सितंबर २०२४: इस सप्ताह ये ४ राशियाँ व्यापार में कमाएँगी अपार लाभ- प्रेम जीवन भी रहेगा शानदार! कन्या, तुला, मीन समेत ५ राशि वालों के लिए लाभदायक सप्ताह,

Read More »

Website Developer

error: Content is protected !!